नारनौल की नई अधिकृत 13 कॉलोनियों में से 7 पोर्टल पर अपलोड: एनडीसी प्रक्रिया होगी आसान डीएमसी ने कहा बाकी के लिए काम जोरों पर

रामचन्द्र सैनी
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

डीएमसी रणवीर सिंह
डीएमसी रणवीर सिंह
नारनौल शहर में कॉलोनियों के नियमितीकरण और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों को आसान बनाने की दिशा में नगर परिषद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 16 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नारनौल की जिन 13 कॉलोनियों को नियमित किया था, उनको ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिससे आम लोगों को एनडीसी नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने में आने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी।
डीएमसी रणवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद की आईटी सेल ने 13 में से 7 कॉलोनियों को कोड सहित पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। इनमें गणेश कॉलोनी (193), सरस्वती कॉलोनी (194), दीवान कॉलोनी (195), NBCC कॉलोनी (196), एम्प्लॉई कॉलोनी एक्सटेंशन (197), दयानगर एक्सटेंशन कॉलोनी (198) और रामकरनदास एक्सटेंशन कॉलोनी (199) शामिल हैं।
नारनौल में 13 कॉलोनियों का नियमितीकरण, 7 कॉलोनियां पोर्टल पर अपलोड

नारनौल में 13 कॉलोनियों का नियमितीकरण, 7 कॉलोनियां पोर्टल पर अपलोड

उन्होंने बताया कि बाकी कॉलोनियों को भी अगले एक-दो दिनों में पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा, जिससे सभी कॉलोनियों के निवासियों को इसका लाभ मिल सके।
नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के लिए एनडीसी लेने की प्रक्रिया काफी सरल और पारदर्शी हो जाएगी। लंबे समय से लोग इस समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कॉलोनियों के दर्ज होने से काम तेजी से निपट सकेगा।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा, पहले नियमितीकरण के लिए भेजी गई कॉलोनियों पर आई आपत्तियों (ऑब्जेक्शन) को दूर करने का काम भी जोर-शोर से जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इन आपत्तियों को ठीक कर जल्द ही बाकी कॉलोनियों को भी नियमित करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि यह एक पुरानी लंबित सूची थी, जिसे अब सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना शुरू कर दिया है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | CIA पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर कार्यवाही : नाढोड़ी मोड़ पर गश्त के दौरान दबोचा आरोपी

राजेश भाम्भू
|
सीआईए इंचार्ज वेदपाल की फोटो
सीआईए इंचार्ज वेदपाल की फोटो
अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए फतेहाबाद की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाढोड़ी मोड़ के पास से एक युवक को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जयबीर पुत्र सुखचंद निवासी कमालवाला के रूप में हुई है। सीआईए इ...
Continue Reading

नारनौल | एडवोकेट कुलदीप सिंह भरगड़ बने राष्ट्रीय मंत्री : अखिल भारतीय गुर्जर महासभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी | समाजसेवा और नेतृत्व क्षमता को मिला सम्मान

हरीसिंह
|
एडवोकेट कुलदीप सिंह भरगड़
एडवोकेट कुलदीप सिंह भरगड़
कुलदीप सिंह भरगड़ को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा में राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर क्षेत्र और समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटिल तथा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठ...
Continue Reading

फतेहाबाद। साइबर जागरूकता अभियान से बच्चों को मिली सुरक्षा की सीख : फतेहाबाद पुलिस ने स्कूल में दिया साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

राजेश भाम्भू
|
उप निरीक्षक सुनीता जानकारी देते हुए
उप निरीक्षक सुनीता जानकारी देते हुए
थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद की ओर से चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत गांव धारणिया में स्कूली बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे म...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: