महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में शिकायतों पर सख्ती : कोताही पर होगी कार्रवाई | डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने दिए निर्देश | 25 मामलों की सुनवाई

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

डीसी कैप्टन मनोज कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर, विभागीय अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
डीसी कैप्टन मनोज कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर, विभागीय अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का संबंधित विभाग द्वारा जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी अधिकारी द्वारा शिकायतों के निवारण में कोताही बरती गई तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वह वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे।

इस दौरान आयोजित शिविर में कुल 25 नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे।

लघु सचिवालय में लगा समाधान शिविर, नागरिकों की शिकायतों का किया गया निपटारा

लघु सचिवालय में लगा समाधान शिविर, नागरिकों की शिकायतों का किया गया निपटारा

डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इस पहल के तहत नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल रहा है। शिविर में परिवार पहचान पत्र (PPP ID) में आय संबंधी त्रुटियां, नालों की सफाई, अतिक्रमण, पुलिस एवं बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें सामने आईं। इन सभी के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, नक्शा पास करवाने, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य और आपराधिक शिकायतों जैसी विभिन्न सेवाओं का मौके पर ही निपटान किया जा रहा है।

डीसी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी नागरिक को इन विषयों में परेशानी है तो वह निःसंकोच समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है और यह पहल आगे भी जारी रहेगी।

इस अवसर पर एसडीएम योगेश सैनी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, डीएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | शेयर मार्केट निवेश के नाम पर ठगी: 87.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी | खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार | साइबर थाना NIT की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
साइबर ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम के साथ
साइबर ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम के साथ
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बड़ी ठगी के मामले में साइबर थाना NIT पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित (53) निवासी सुंदर विहार, दिल्ली हाल सेक्टर-48, गुरुग्राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ...
Continue Reading

नारनौल | डोर-टू-डोर नशा मुक्त अभियान तेज : जाखनी-मोहनपुर में पुलिस ने किया जागरूक | हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी

हरीसिंह
|
नारनौल पुलिस ने किया संवाद
नारनौल पुलिस ने किया संवाद
जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा नशे के खिलाफ डोर-टू-डोर अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने गांव जाखनी व मोहनपुर का दौरा कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने गांव जाखनी के श्याम मं...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | दिनेश हत्याकांड का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल | दो दिन के रिमांड पर भेजे गए

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ पुलिस की पुलिस गिरफ्त में आरोपी
महेंद्रगढ़ पुलिस की पुलिस गिरफ्त में आरोपी
गांव गुढ़ा निवासी दिनेश हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले में गहन पूछताछ की जा सके। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल न...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: