नारनौल | सर्वाइकल कैंसर बचाव अभियान की समीक्षा : हर किशोरी तक टीकाकरण के निर्देश , एडीसी ने किया जागरूक , मुफ्त एचपीवी टीके पर जोर

रामचन्द्र सैनी
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

लघु सचिवालय में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक लेते अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया।
लघु सचिवालय में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक लेते अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया।

नारनौल। तरुण कुमार पावरिया की अध्यक्षता में नारनौल के लघु सचिवालय में सर्वाइकल कैंसर बचाव टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक पात्र किशोरी तक इस महत्वपूर्ण टीके की पहुंच सुनिश्चित की जाए।

एडीसी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है, जिसे समय पर टीकाकरण के जरिए रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम है।

उन्होंने जानकारी दी कि यह अभियान विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए है। इस दौरान उन्हें गार्डासिल 4 नामक एचपीवी टीका लगाया जा रहा है, जो पूरी तरह सुरक्षित है और भारत सरकार द्वारा वैज्ञानिक परीक्षण के बाद अनुमोदित किया गया है।

नारनौल में HPV टीकाकरण अभियान, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की पहल

नारनौल में HPV टीकाकरण अभियान, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की पहल

एडीसी ने बताया कि यह टीका सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। टीकाकरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए यू-विन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है और टीकाकरण के बाद अभिभावक डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि टीकाकरण के लिए अभिभावकों की सहमति अनिवार्य है, जो ओटीपी या लिखित रूप में ली जाती है।

बैठक में डॉ अशोक कुमार और प्रमोद कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एडीसी तरुण कुमार पावरिया ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय रहते टीकाकरण से इससे बचाव संभव है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी 14 से 15 वर्ष की बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | महिला आरक्षण पर देशभर में टकराव, कांग्रेस का सीधा वार: 543 सीटों पर तुरंत लागू करो, परिसीमन शर्त पर सवाल

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल में मीडिया से बात करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र
नारनौल में मीडिया से बात करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। नारनौल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने की मांग उठाई।   महिला आरक्षण कानून 2023 यानी नारी ...
Continue Reading

नारनौल। मेडिकल कॉलेज पर सियासत बंद हो: राव नरेंद्र सिंह का सरकार पर सीधा हमला | बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उठाई मांग | बीजेपी नेताओं की बयानबाजी पर भी निशाना

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल में मीडिया से बात करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र
नारनौल में मीडिया से बात करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नारनौल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास को लेकर बड़ा बयान दिया और सरकार और स्वास्थ्य मंत्री पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मेडिकल कॉलेज जैस...
Continue Reading

ताऊ देवी लाल चौक पर जाम से बढ़ी परेशानी: किसान और मरीज सबसे अधिक प्रभावित | ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई | स्थायी समाधान की मांग तेज

भूपेन्द्र कुमार
|
निजामपुर के ताऊ देवी लाल चौक पर रोजाना लगने वाले जाम
निजामपुर के ताऊ देवी लाल चौक पर रोजाना लगने वाले जाम
निजामपुर क्षेत्र के ताऊ देवी लाल चौक पर रोजाना लगने वाले जाम से आमजन की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। खासकर किसानों को खेतों से अनाज मंडी तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने में देरी के कारण स्...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: