ज़िला
नांगल चौधरी I 29 सितंबर की सभा बना सियासी टर्निंग प्वाइंट : नांगल चौधरी से तारापुर तक एक ही संदेश , “बड़ा आदमी बनाएंगे”, सम्राट चौधरी CM बने
हरियाणा के नांगल चौधरी में 29 सितंबर 2024 को आयोजित विशाल जनसभा आज दक्षिण हरियाणा की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ के रूप में देखी जा रही है। इस सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से पूर्व सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव के लिए स्पष्ट शब्दों में कहा था कि “हम योग्य नेताओं को आगे बढ़ाते हैं, उन्हें बड़ा आदमी बनाते हैं।” उस समय यह बयान एक सामान्य राजनीतिक भरोसा लगा, लेकिन आज यही शब्द पूरे घटनाक्रम का केंद्र बन चुके हैं।
नांगल चौधरी में अमित शाह का बयान क्यों बना चर्चा का केंद्र?
उस दिन दिया गया यह इशारा केवल एक भाषण नहीं था, बल्कि एक संभावित राजनीतिक दिशा का संकेत था। जानकारों का मानना है कि यह संदेश सीधे तौर पर अभय सिंह यादव को लेकर था, जो उस समय क्षेत्रीय राजनीति में मजबूत स्थिति में थे। यदि इस संकेत को समय रहते समझकर रणनीति बनाई जाती, तो यह बयान उनके राजनीतिक भविष्य को नई ऊंचाई दे सकता था।

नांगल चौधरी जन आशीर्वाद रैली फाइल फोटो
लेकिन यहीं पर सबसे बड़ी चूक हुई। जिस बयान को अवसर के रूप में भुनाया जा सकता था, वह धीरे-धीरे नजरअंदाज होता गया। संगठनात्मक स्तर पर तालमेल की कमी, आंतरिक राजनीति और समय पर निर्णय न ले पाने जैसी स्थितियों ने इस मौके को कमजोर कर दिया।
तारापुर रैली – सम्राट को बड़ा आदमी बनाएंगे , 6 महीने बाद CM बने
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तारापुर की चुनावी रैली में मंच से जो वादा किया था, वह अब सियासी हकीकत बन गया है। उस समय उन्होंने कहा था—“सम्राट जी को प्रचंड बहुमत से जिताइए, मोदी जी सम्राट जी को बड़ा आदमी बनाएंगे।”
करीब छह महीने बाद वही बयान अब जमीन पर उतरता दिखाई दे रहा है। सम्राट चौधरी को पहले एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया और उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
इस घटनाक्रम को राजनीतिक हलकों में “वादे पर अमल” के तौर पर देखा जा रहा है, जहां चुनावी मंच से कही गई बात को सत्ता तक पहुंचते देखा गया।
बड़ा आदमी बनाएंगे — नांगल चौधरी में अमित शाह के बयान के सियासी मायने
यहीं से तुलना और तेज हो जाती है। जहां बिहार में इस संकेत को समझकर उसे सत्ता तक पहुंचाया गया, वहीं अहीरवाल में यही संकेत समय के साथ एक छूटा हुआ अवसर बन गया। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने इस स्थिति का फायदा उठाया और चुनावी रणनीति में इसे अपने पक्ष में मोड़ते हुए ऐसा माहौल बनाया, जिसमें मतदाताओं के बीच असमंजस पैदा हुआ।
सम्राट चौधरी CM बनने से अहीरवाल में सियासी हलचल
परिणामस्वरूप, अभय सिंह यादव को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। यह हार केवल एक सीट की हार नहीं रही, बल्कि इसे एक बड़े राजनीतिक अवसर के चूकने के रूप में देखा जा रहा है। जिस मौके पर क्षेत्रीय नेतृत्व को नई दिशा मिल सकती थी, वही मौका हाथ से निकल गया।
अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत
आज इस पूरे घटनाक्रम को पीछे मुड़कर देखा जा रहा है तो एक बात साफ नजर आती है—राजनीति में संकेत समय पर समझना ही सबसे बड़ी रणनीति होती है। नांगल चौधरी की 29 सितंबर की वह सभा अब एक उदाहरण बन चुकी है कि कैसे एक बयान भविष्य की दिशा तय कर सकता है, और उसे न समझ पाने की कीमत कितनी भारी पड़ सकती है।
नारनौल | पटीकरा में अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन : राव नरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि , कर्मवीर बौद्ध रहे विशिष्ट अतिथि , सामाजिक न्याय का संदेश
नारनौल | अंतर्राष्ट्रीय कला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित : विद्यार्थियों ने साझा किए विचार , कला के महत्व पर जोर , व्यक्तित्व विकास का दिया संदेश
नारनौल | बिहार में ओबीसी मुख्यमंत्री पर जश्न : पुल बाजार में लड्डू बांटे , समर्थकों में उत्साह , “दूसरे योगी की एंट्री” का दावा
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा5 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा3 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा4 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद