ज़िला
फतेहाबाद I अंबेडकर जयंती पर ‘पुण्यतिथि’ लिखकर बवाल : चेयरमैन के होर्डिंग से भड़का विवाद | विरोध के बाद हटाने पड़े पोस्टर
फतेहाबाद में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नगर परिषद की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जयंती के अवसर पर लगाए गए होर्डिंग्स में ‘जयंती’ की जगह ‘पुण्यतिथि’ लिखे जाने से विवाद खड़ा हो गया है, जिसके बाद सामाजिक संगठनों और विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
जयंती के मौके पर नगर परिषद की ओर से शहरभर में होर्डिंग्स लगाए गए थे। इन होर्डिंग्स में लिखा गया कि “भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी को पुण्यतिथि पर शत-शत नमन”। होर्डिंग्स पर चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची का नाम भी दर्ज था, जिससे मामला और अधिक तूल पकड़ गया।
इस घटना को लेकर सामाजिक संगठनों और दलित नेताओं ने इसे गंभीर लापरवाही बताया है। जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को यह तक नहीं पता कि बाबा साहेब की जयंती और पुण्यतिथि कब होती है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और चेयरमैन को माफी मांगनी चाहिए।
वहीं, कांग्रेस के जिला महासचिव एडवोकेट विनय शर्मा ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की गलती अस्वीकार्य है और यह नेताओं की लापरवाही को दर्शाती है।
मामले में एक और बड़ा सवाल यह उठा है कि जिन स्थानों पर ये होर्डिंग लगाए गए, उनमें से कई जगहों पर नगर परिषद द्वारा पहले से ही प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद वहां होर्डिंग लगना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
जैसे ही विवाद बढ़ा, नगर परिषद की ओर से इन होर्डिंग्स को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। सबसे पहले अंबेडकर पार्क के पास लगा होर्डिंग हटाया गया। हालांकि तब तक मामला शहर में चर्चा का विषय बन चुका था।
स्थानीय लोगों ने भी इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब आम लोगों पर नियम लागू होते हैं तो चेयरमैन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ लोगों ने तो यहां तक मांग कर दी कि प्रतिबंधित जगह पर होर्डिंग लगाने पर चेयरमैन का चालान काटा जाए।
इस मामले में चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे उनका पक्ष सामने नहीं आ सका।
नारनौल | पटीकरा में अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन : राव नरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि , कर्मवीर बौद्ध रहे विशिष्ट अतिथि , सामाजिक न्याय का संदेश
नारनौल | अंतर्राष्ट्रीय कला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित : विद्यार्थियों ने साझा किए विचार , कला के महत्व पर जोर , व्यक्तित्व विकास का दिया संदेश
नारनौल | बिहार में ओबीसी मुख्यमंत्री पर जश्न : पुल बाजार में लड्डू बांटे , समर्थकों में उत्साह , “दूसरे योगी की एंट्री” का दावा
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा5 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा3 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा4 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद