ज़िला
नारनौल में चेयरमैन ने पड़ोसी पर राड से किया हमला: नाली के निर्माण को लेकर झगड़ा , टीचर ने भी किए चाकू से वार
महेंद्रगढ़। जिले के नारनौल क्षेत्र के गांव बलाहां कलां में नाली निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, गांव में बन रही नाली को लेकर विवाद की शुरुआत हुई। एक पक्ष का आरोप है कि नाली उनके प्लॉट के अंदर से निकाली जा रही थी। विरोध करने पर कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
घायल सतीश ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान सरकारी शिक्षक प्रदीप ने उन पर चाकू से हमला किया, जिससे उन्हें छाती में गंभीर चोटें आईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत समिति के चेयरमैन पंकज लोहे के सरिए के साथ मौके पर पहुंचे और उन पर हमला किया। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी।
वहीं, दूसरे पक्ष के प्रदीप कुमार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि जब वह स्कूल से लौटे तो नाली टूटी हुई मिली। पूछताछ करने पर सतीश ने उनके साथ बदसलूकी की और हमला कर दिया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें धक्का देकर तारबंदी में गिराया गया और उन पर डंडों से हमला किया गया।

इस मामले में पंचायत समिति के चेयरमैन पंकज ने भी खुद को पीड़ित बताया है। उनका कहना है कि वह मजदूरों के बुलाने पर मौके पर पहुंचे थे, जहां पहले से झगड़ा चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सतीश और उसके परिजनों ने उन पर हमला किया, जिससे उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया। उन्होंने किसी भी प्रकार के हथियार के इस्तेमाल से इनकार किया है।

सदर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम अस्पताल पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नांगल चौधरी | पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर : सवा सौ यूनिट रक्त संग्रह , युवाओं की बढ़ी भागीदारी , सेवा का दिया संदेश
फरीदाबाद | क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी : साइबर थाना ने दो आरोपी गिरफ्तार , 26 हजार की ठगी , पुलिस रिमांड पर भेजे गए
नारनौल | पटीकरा में अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन : राव नरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि , कर्मवीर बौद्ध रहे विशिष्ट अतिथि , सामाजिक न्याय का संदेश
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा5 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा3 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा4 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद