नांगल चौधरी में पोषण माह का आयोजन: मोहनपुर में लगा स्कूल रेडीनेस मेला, बच्चों के विकास पर जोर

GZN डेस्क
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

नांगल चौधरी पोषण मेला
नांगल चौधरी पोषण मेला

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से खंड नांगल चौधरी के गांव मोहनपुर में ‘पोषण माह’ के तहत पोषण स्कूल रेडीनेस मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अभिभावकों को पोषण के प्रति जागरूक करना रहा।

मेले में बच्चों के शारीरिक और मानसिक कौशल को परखने के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत रजिस्ट्रेशन डेस्क पर बच्चों के नामांकन और उनके स्वास्थ्य परीक्षण (कद और वजन) से हुई। इस दौरान सर्कल सुपरवाइजर सुनीता यादव ने बच्चों के लिए भाषा, बौद्धिक, शारीरिक और गणितीय विकास से जुड़ी कई रोचक गतिविधियां करवाईं।

नांगल चौधरी के मोहनपुर में पोषण माह के तहत स्कूल रेडीनेस मेला आयोजित

नांगल चौधरी के मोहनपुर में पोषण माह के तहत स्कूल रेडीनेस मेला आयोजित

कार्यक्रम के दौरान सुनीता यादव ने जच्चा-बच्चा सुरक्षा और पौष्टिक आहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चे स्कूली शिक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं और उनका समग्र विकास सुनिश्चित होता है।मेले में फीडबैक स्टॉल भी लगाया गया, जहां अभिभावकों से सुझाव लिए गए। उपस्थित लोगों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कुपोषण मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर वार्ड नंबर 2 के पार्षद धर्मेंद्र, अध्यापक मुकेश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मंडी सचिव को मंच से चेतावनी: ट्रैक्टर लाइन दिखी तो कान पकड़वाकर खड़ा रखूंगा

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद मंडी में अभय चौटाला का कड़ा बयान, सचिव को दी सख्त चेतावनी
फतेहाबाद मंडी में अभय चौटाला का कड़ा बयान, सचिव को दी सख्त चेतावनी
फतेहाबाद। अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को अनाज मंडियों के दौरे के दौरान फतेहाबाद पहुंचकर किसानों और व्यापारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए मंडी सचिव को सार्वजनिक मंच से कड़ी चेतावनी दे दी, जिससे प्रशास...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ । जिला पुलिस का बड़ा एक्शन: विदेशी सप्लायर सहित 11 नशा तस्कर गिरफ्तार

GZN डेस्क
|
महेंद्रगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी सप्लायर सहित 11 नशा तस्कर गिरफ्तार
महेंद्रगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी सप्लायर सहित 11 नशा तस्कर गिरफ्तार
महेंद्रगढ़ जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 10 दिनों में विदेशी सप्लायर सहित 11 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दीपक के सख्त निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहा...
Continue Reading

फतेहाबाद I CIA की बड़ी कार्रवाई: रतिया रोड पर 15.23 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

राजेश भाम्भू
|
रतिया हेरोइन तस्कर गिरफ्तार
रतिया हेरोइन तस्कर गिरफ्तार
फतेहाबाद जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध जांच शाखा (CIA) फतेहाबाद की टीम ने रतिया-फतेहाबाद रोड पर नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को 15.23 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। गि...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: