कैथल हादसा दुब्बल-कुराड़ रोड पर टक्कर : 26 वर्षीय युवक की मौत | अज्ञात वाहन चालक फरार”

GZN डेस्क
|
कैथल

कैथल के सिविल अस्पताल के शवगृह में पहुंचे लोग।
कैथल के सिविल अस्पताल के शवगृह में पहुंचे लोग।

जिले के गांव दुब्बल और कुराड़ के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक बाइक पर सवार होकर कुराड़ से दुब्बल की ओर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार गांव कुराड़ निवासी सतीश कुमार ने कलायत थाना में शिकायत देते हुए बताया कि रात करीब 10 बजे उसका चचेरा भाई बिंद्र और सोनू बाइक पर सवार होकर दुब्बल वाली सड़क पर जा रहे थे। जब वे कौल माइनर पुल के नजदीक पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत इलाज के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि बिंद्र का इलाज जारी है। इस घटना के बाद परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है। शिकायतकर्ता ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, कलायत थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

CIA की बड़ी कार्रवाई: रतिया रोड पर 15.23 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

राजेश भाम्भू
|
रतिया हेरोइन तस्कर गिरफ्तार
रतिया हेरोइन तस्कर गिरफ्तार
रतिया, 15 अप्रैल। फतेहाबाद जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध जांच शाखा (CIA) फतेहाबाद की टीम ने रतिया-फतेहाबाद रोड पर नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को 15.23 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिर...
Continue Reading

रेवाड़ी | ऑयल मिल में खून से सना मिला युवक का शव : पेट पर दो घाव, हत्या की आशंका , पुलिस व सीएफएसएल जांच में जुटी

GZN डेस्क
|
रेवाड़ीः ऑयल मिल के कमरे में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पुलिस जांच में जुटी
रेवाड़ीः ऑयल मिल के कमरे में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पुलिस जांच में जुटी
रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड स्थित एक ऑयल मिल में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का खून से लथपथ शव कमरे के अंदर मिला। मृतक की पहचान कोटपूतली निवासी करीब 35 वर्षीय सुंदर लाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक के पेट पर किसी नुकीली व...
Continue Reading

रेवाड़ी | बावल तहसील फिर कटघरे में: फर्जी पहचान से 26 कनाल जमीन ट्रांसफर, रजिस्ट्री से इंतकाल तक खेल पर सवाल

सुरेंद्र गौड़
|
रेवाड़ी | बावल तहसील में बड़ा घोटाला!
रेवाड़ी | बावल तहसील में बड़ा घोटाला!
रेवाड़ी जिले की बावल तहसील एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर गई है। गांव नेहचाना की महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी जगह दूसरी महिला और उसके पति की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर संपत्ति हस्तांतरण प्रलेख रजिस्टर्ड करवा दिया गया और कुछ ही दिनों में इंत...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: