ज़िला
करनाल एनकाउंटर पुलिस-बदमाश आमने-सामने : टांग में गोली लगने से 2 घायल | अवैध हथियार बरामद
हरियाणा के करनाल में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक पुलिसकर्मी पर भी गोली चली, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट के चलते उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार सीआईए-2 टीम को 12 अप्रैल की रात करीब साढ़े 10 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ बाइक पर सवार होकर मुनक से करनाल की ओर किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं।

2 बदमाश घायल गिरफ्तार
सूचना के आधार पर पुलिस ने मुनक रोड पर नाका लगाया। कुछ देर बाद बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। पुलिस को देखते ही उन्होंने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। पीछा करते समय बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली पुलिसकर्मी मनोज की जैकेट में लगी और दूसरी गोली एक अन्य पुलिसकर्मी के सिर के ऊपर से निकल गई। पुलिस ने पहले चेतावनी दी और हवाई फायर किया, लेकिन बदमाश नहीं रुके। इसके बाद पुलिस ने टांगों को निशाना बनाकर गोली चलाई, जिससे दोनों बदमाश घायल हो गए और उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध पिस्टल, 100 से अधिक जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई। घायल बदमाशों को तुरंत करनाल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनीपत जिले के गांव जाजल निवासी रौनक और गांव गढ़ मलिकपुर निवासी इमरान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में दोनों के तार दीपक नांदल गैंग से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मधुबन थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के ठीक होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अवैध हथियारों के स्रोत और संभावित वारदात की साजिश का खुलासा किया जा सके।
नांगल चौधरी : 95 वर्ष की आयु में सेवा की मिसाल | कैप्टन सूरज भान ने गौशाला को दिए एक लाख रुपये
नारनौल I सामूहिक विवाह की अनोखी पहल : 30 अप्रैल को 5 कन्याओं की शादी, रोटरी क्लब का बड़ा कदम
महेंद्रगढ़ I ‘डिग्री फैक्ट्री’ का खेल: JBT-BEd कॉलेजों में सेटिंग-सिंडिकेट का राज, बिना क्लास बने रहे शिक्षक
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा5 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा3 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा4 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद