महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद

हरविन्द्र यादव
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

श्रीकृष्ण से राव तुलाराम तक नाम बदलने पर गरमाई राजनीति

अटेली में नामकरण को लेकर एक नया विवाद सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर चर्चा को तेज कर दिया है। दिसंबर 2022 में अहीर रेजिमेंट यात्रा के दौरान जिस प्रमुख चौक का नाम “श्रीकृष्ण चौक” रखा गया था, अब उसी नाम को हटाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

अटेली में नामकरण विवाद गहराया

दिसंबर 2022 में अहीर रेजिमेंट यात्रा के दौरान अटेली के जिस प्रमुख चौक का नाम “श्रीकृष्ण चौक” रखा गया था, वह चौक रेवाड़ी–नारनौल व अटेली–कनीना को जोड़ने वाले अटेली के मुख्य मार्ग पर स्थित है। उस समय चौक पर पेंट कर “श्रीकृष्ण चौक” नाम स्पष्ट रूप से लिखा गया था और यह नाम स्थानीय स्तर पर पहचान बन गया।

श्रीकृष्ण चौक का नाम हटाने से बढ़ी चर्चा

इसके बाद वर्ष 2023 से 2025 तक यह चौक लगातार “श्रीकृष्ण चौक” के नाम से जाना जाता रहा। लेकिन अब वर्ष 2026 में नगर पालिका द्वारा इस चौक पर टाइल लगाने का कार्य शुरू किया गया है और इसी प्रक्रिया के दौरान चौक पर लिखा “श्रीकृष्ण चौक” नाम हटा दिया गया है, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

तीन साल बाद बदला नाम, उठे सवाल

जानकारी के अनुसार, अटेली नगर पालिका द्वारा एक प्रस्ताव पास किया गया है, जिसमें इस चौक का नाम बदलकर “राव तुलाराम चौक” रखने की बात कही गई है। इस प्रस्ताव को लेकर पहले से कोई सार्वजनिक स्पष्टता सामने नहीं आई थी।

अब अटेली में चौक नामकरण पर सियासत तेज

हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के अटेली दौरे के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संजय गोयल ने अपने भाषण में “राव तुलाराम चौक” का उल्लेख किया था, हालांकि उस समय यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह नाम “श्रीकृष्ण चौक” को बदलकर रखा जा रहा है।

दिसंबर 2022 में नामकरण, उसके बाद तीन वर्षों तक उसी नाम की पहचान, और अब 2026 में टाइल लगाने के दौरान नाम हटना—इन सभी तथ्यों के आधार पर यह मामला सीधे तौर पर नाम परिवर्तन से जुड़ा हुआ दिखाई देता है।

महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज के नामकरण विवाद के बाद अब अटेली में यह दूसरा बड़ा नामकरण विवाद सामने आया है, जिसमें एक स्थापित नाम को हटाकर नया नाम देने की तैयारी की जा रही है। यह चौक मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण इस पूरे मामले की चर्चा और भी अधिक बढ़ गई है।

श्रीकृष्ण से राव तुलाराम तक नाम बदलने पर गरमाई राजनीति

इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक बड़ा सवाल भी सामने आ रहा है। महर्षि च्यवन का नाता डोसी पर्वत से जुड़ा माना जाता है और भगवान श्रीकृष्ण का संबंध कुरुक्षेत्र में दिए गए गीता ज्ञान से है। ऐसे में यह चर्चा भी उठ रही है कि क्या इन महापुरुषों को उनके अपने ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों तक सीमित करने की सोच के तहत स्थानीय नामों में बदलाव की दिशा बनाई जा रही है।

तपस्वी महर्षि च्यवन और गीता का उपदेश देने वाले भगवान श्रीकृष्ण – इन दोनों के नाम हाल के विवादों में सामने आने के बाद अब स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम का नाम प्रमुखता से आगे लाया जा रहा है। लगातार एक के बाद एक नामकरण के मुद्दे सामने आने से यह मामला अब केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि आस्था, इतिहास और सियासत के संगम का विषय बनता जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

21 अप्रैल को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: नारनौल में 1 से 24 वर्ष तक के लाभार्थियों को खिलाई जाएगी दवा

GZN डेस्क
|
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस नारनौल
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस नारनौल
नारनौल, 15 अप्रैल। जिले में 21 अप्रैल को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों सहित 20 से 24 वर्ष की महिलाओं को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी। इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए अ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | 95 वर्ष की आयु में सेवा की मिसाल : कैप्टन सूरज भान ने गौशाला को दिए एक लाख रुपये

रामपाल फ़ौजी
|
बाबा मुकुंददास गौशाला
बाबा मुकुंददास गौशाला
नांगल चौधरी क्षेत्र में सेवा भावना, संस्कार और गौभक्ति की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। ग्राम बूढ़वाल निवासी 95 वर्षीय समाजसेवी एवं गोभक्त कैप्टन सूरज भान ने बाबा मुकुंददास गौशाला, नांगल चौधरी को एक लाख रुपये की राशि दान स्वरूप भेंट की। उन्होंने ...
Continue Reading

नारनौल I सामूहिक विवाह की अनोखी पहल : 30 अप्रैल को 5 कन्याओं की शादी, रोटरी क्लब का बड़ा कदम

हरीसिंह
|
नारनौल में रोटरी क्लब कराएगा 5 कन्याओं का सामूहिक विवाह
नारनौल में रोटरी क्लब कराएगा 5 कन्याओं का सामूहिक विवाह
हरियाणा के नारनौल में समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है, जहां रोटरी क्लब  द्वारा 30 अप्रैल को राधा कृष्ण गार्डन में 5 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटी के...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: