छठ स्तूप तोड़ने से भड़का ग्रामीणों का आक्रोश: एनएच-727 पर यातायात जाम

Admin
|
छठ स्तूप तोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश भड़का, एनएच727 पर यातायात अवरुद्ध
छठ स्तूप तोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश भड़का, एनएच727 पर यातायात अवरुद्ध (Photo Source: GZNews.in)

पश्चिम चंपारण (बगहा), 24 मार्च। जिले के लौरिया प्रखंड के बसवरिया पराऊटोला पंचायत स्थित ठाकुर टोला गांव में छठ घाट पर बने स्तूप को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में लोगों ने लौरिया-बेतिया मुख्य मार्ग एनएच-727 को जिरिया बंगलीन माई स्थान के पास जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम तक ग्रामीणों ने छठ घाट की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई की थी, लेकिन रात में अज्ञात शरारती तत्वों ने स्तूप को नुकसान पहुंचा दिया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो गुस्से में उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने इस संबंध में लिखित शिकायत भी दी है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम शामिल किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी सह बीडीओ संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया और यातायात बहाल किया गया।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि छठ स्तूप को क्षति पहुंचाना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है और इस मामले में गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग : आसमान तक फैला काला धुआं , सेक्टर 89 में हादसा, 5 दमकल गाड़ियां मौके पर; CNG स्टेशन को बचाने की कोशिश जारी

गुरुग्राम
|
हरियाणा के गुरुग्राम शहर में सेक्टर 89 स्थित एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा गोदाम काले धुएं के गुबार में घिर गया। आग की लपटें और धुआं आसमान तक फैलता नजर आया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौ...
Continue Reading

हरियाणा के CM नायब सैनी को धमकी, चंडीगढ़ के स्कूलों को बम और ग्रेनेड हमले की चेतावनी

पंचकूला
|
सोमवार सुबह ईमेल से मिली धमकी के बाद पुलिस, बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड अलर्ट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सोमवार सुबह चंडीगढ़ के कई स्कूलों को भेजे गए एक ईमेल में बम धमाके और ग्रेनेड हमले की च...
Continue Reading

झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि : मंच पर चले लात-घूंसे ,मंत्री के जाते ही भड़का विवाद , कार्यक्रम बीच में रद्द

झज्जर
|
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
हरियाणा के झज्जर जिले के सेक्टर-9 में रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम उस समय विवाद में बदल गया, जब मंच पर ही हंगामा और मारपीट की स्थिति बन गई। जिस मंच से समाज को एकता और शक्ति का संदेश दिया जाना था, वही...
Continue Reading
Advertisement

Trending