ज़िला
खैरथल-तिजारा में हीट वेव अलर्ट : अस्पतालों को किया गया अलर्ट, तैयारियां तेज | कलेक्टर की अपील—10 से 6 बजे तक धूप से बचें
खैरथल-तिजारा जिले में बढ़ती गर्मी और संभावित हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुक्रवार को जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में चिकित्सा एवं आयुर्वेद विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें लू और तापघात से निपटने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सरकारी अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के लिए पर्याप्त बेड आरक्षित किए जाएं। साथ ही कूलर, स्वच्छ पेयजल और आपातकालीन किट जैसे ओआरएस, ड्रिप सेट और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं—कॉमन एनसीडी स्क्रीनिंग, लाडो योजना और एनक्यूएएस रैंकिंग—की प्रगति का भी जायजा लिया और कार्यों में तेजी लाने को कहा।
कलेक्टर ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए अपील की कि भीषण गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और बीमार व्यक्ति सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक धूप में जाने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि बाहर निकलते समय सिर और शरीर को ढककर रखें तथा हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
गर्मी से बचाव को लेकर प्रशासन ने कई जरूरी सावधानियां भी सुझाई हैं। लोगों से कहा गया है कि खाली पेट घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर ही बाहर जाएं। भीड़भाड़ और बंद गर्म स्थानों से दूरी बनाए रखें तथा नींबू पानी, नारियल पानी और जूस जैसे तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। साथ ही बासी और खराब भोजन से बचने और कार्बोनेटेड पेय पदार्थों का कम सेवन करने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने लू के लक्षणों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया है। सिरदर्द, चक्कर, जी मिचलाना, तेज प्यास, शरीर में कमजोरी, अत्यधिक तापमान, पसीना बंद होना और त्वचा का लाल व सूखा हो जाना जैसे संकेतों को गंभीरता से लेने को कहा गया है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार स्थान पर लिटाकर शरीर को ठंडा करें और उसे ओआरएस या ठंडे पेय पदार्थ दें, इसके बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाना जरूरी बताया गया है।
बैठक में सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट, आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक अजीत बाल्याण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अलवर में बवाल | अग्रसेन सर्कल पर गाय के अवशेष मिलने से तनाव : 3 घंटे जाम, 24 घंटे का अल्टीमेटम
कोटपूतली में चोरी का नया ट्रेंड : पोश कॉलोनी से LPG सिलेंडर गायब | CCTV में कैद शातिर चोर
हरियाणा-एनसीआर में बदला मौसम : दिन में हल्की गर्मी, रात में ठंड बढ़ी | 15 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी के संकेत
-
हरियाणा7 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा7 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा1 week agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा5 days agoनारनौल के मोहनपुर गांव में एक ही रात में दो वारदात : कैंपर गाड़ी में तोड़फोड़ , युवक पर जानलेवा हमला
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में
-
हरियाणा1 week agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद