उड़ान जन सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल : बीमार गौ माता को मिला सहारा, रायपुर से नारनौल पहुंचाया , निजी वाहन से कराया उपचार के लिए रवाना

नारनौल/नीम का थाना।
|

राजस्थान के नीम का थाना जिले के रायपुर गांव में बीमार और चलने-फिरने में असमर्थ गौ माता को देखकर गौ सेवकों ने मानवता का परिचय देते हुए उसे उपचार के लिए नारनौल स्थित गोशाला पहुंचाया।

उड़ान जन सेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के उपाध्यक्ष मंजीत गुणवाल ने बताया कि रायपुर गांव के दुर्गेश नामक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर गौ माता के बीमार होने और चलने में असमर्थ होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गौ सेवक सक्रिय हो गए और तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

इसके बाद रायपुर गांव के गोभक्तों के सहयोग से तथा गौ सेवक राजकुमार और सतेंद्र की मदद से गौ माता को सावधानीपूर्वक निजी पिकअप वाहन में बैठाया गया और नारनौल की उपचार गोशाला में इलाज के लिए पहुंचाया गया।

गौ सेवकों की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की सेवा भावनाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं और जरूरतमंद पशुओं की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरियावास मेडिकल कॉलेज में नामकरण पर फिर सियासी घमासान : मुख्य द्वार पर अस्पताल का बोर्ड, कॉलेज की पहचान पर उठे सवाल

ग्राउंड जीरो विशेष हरविंद्र यादव
|
महेंद्रगढ़ जिले के कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एक बार फिर नामकरण को लेकर विवादों में घिर गया है। इस बार मामला संस्थान के मुख्य द्वार पर लगाए गए बोर्ड को लेकर गरमा गया है, जिसने पुराने विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया है। मौजूदा स्थिति...
Continue Reading

नारनौल में दर्दनाक ट्रेन हादसा : 46 वर्षीय व्यक्ति की कटकर मौत, बीमारी से जूझ रहा था मृतक ,कनीना निवासी मृतक

अमित यादव
|
नारनौल में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया, जहां 46 वर्षीय एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया। मृतक की पहचान यादराम पुत्र हीरालाल...
Continue Reading

नारनौल गौसेवा की मिसाल : नारनौल में 3 साल से जारी हरी सब्जियों की सवामणि

नारनौल
|
नारनौल के रघुनाथपुर स्थित गौशाला में गौ माता सेवा समूह द्वारा हर रविवार की तरह इस रविवार को भी फल व हरी सब्जियों की सवामणि लगाई गई। उड़ान जन सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मनजीत गुणवाल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रत्येक रविवार को यह सेवा कार्...
Continue Reading
Advertisement

Trending