नारनौल में दर्दनाक ट्रेन हादसा : 46 वर्षीय व्यक्ति की कटकर मौत, बीमारी से जूझ रहा था मृतक ,कनीना निवासी मृतक
नारनौल में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया, जहां 46 वर्षीय एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया। मृतक की पहचान यादराम पुत्र हीरालाल निवासी गांव उचत, कनीना के रूप में हुई है, जो वर्तमान में नारनौल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रहा था।
सुबह 10:30 बजे हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10:30 बजे यह हादसा हुआ। जैसे ही घटना की सूचना मिली, जीआरपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
बीमारी से परेशान था मृतक
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक यादराम काफी समय से बीमारी से जूझ रहा था। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को नागरिक अस्पताल नारनौल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस अधिकारी का बयान : जांच जारी, सभी पहलुओं पर की जा रही पड़ताल
जीआरपी इंचार्ज कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान यादराम के रूप में हुई है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कोरियावास मेडिकल कॉलेज में नामकरण पर फिर सियासी घमासान : मुख्य द्वार पर अस्पताल का बोर्ड, कॉलेज की पहचान पर उठे सवाल
नारनौल गौसेवा की मिसाल : नारनौल में 3 साल से जारी हरी सब्जियों की सवामणि
ओपीडी व रेडियोलॉजी विभाग का उद्घाटन : 1202 पद खाली, फिर भी 22,110 मरीजों का उपचार , कोरियावास मेडिकल कॉलेज का सफर – उम्मीद, संघर्ष और अधूरी व्यवस्था
-
निज़ामपुर2 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
अटेली5 days agoकोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
-
हरियाणा3 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा4 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में