निजामपुर रोड पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई: अतिक्रमण हटाया, चालान काटे, आगे जब्ती की चेतावनी
नारनौल में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने बुधवार को निजामपुर रोड पर विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग हटाए गए और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के मौके पर ही चालान काटे गए। टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जब्त किया जाएगा।
यह कार्रवाई नगर परिषद के डीएमसी रणवीर सिंह के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व जेई प्रवीण ने किया, जिनके साथ दीपक सोलंकी, अभिमन्यु, प्रदीप यादव, नवीन सोलंकी और देवेंद्र सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। टीम ने सड़क किनारे रखा गया सामान और अवैध बोर्ड हटाकर मार्ग को पूरी तरह साफ कराया।
डीएमसी रणवीर सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के कारण शहर में जाम की समस्या बढ़ रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपना सामान दुकान के बाहर न रखें और नियमों का पालन करें। फिलहाल लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन आगे नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर परिषद ने साफ किया है कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को राहत मिल सके।
कोरियावास मेडिकल कॉलेज में नामकरण पर फिर सियासी घमासान : मुख्य द्वार पर अस्पताल का बोर्ड, कॉलेज की पहचान पर उठे सवाल
नारनौल में दर्दनाक ट्रेन हादसा : 46 वर्षीय व्यक्ति की कटकर मौत, बीमारी से जूझ रहा था मृतक ,कनीना निवासी मृतक
नारनौल गौसेवा की मिसाल : नारनौल में 3 साल से जारी हरी सब्जियों की सवामणि
-
निज़ामपुर2 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
अटेली5 days agoकोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
-
हरियाणा3 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा4 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में