ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर 30 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की मांग : सत्यवीर झुकिया ने उठाई आवाज

हरविंदर यादव
|
सत्यवीर झुकिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष
सत्यवीर झुकिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष (Photo Source: GZNews.in)

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया ने क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से प्रभावित किसानों को 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है।

फसल बर्बादी से किसान संकट में: जारी बयान में उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल की कटाई का कार्य चल रहा था, लेकिन अचानक हुई ओलावृष्टि और बारिश के कारण फसल लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गई है। वहीं सरसों की फसल भी खेतों में खराब हो रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

तुरंत गिरदावरी और मुआवजे की मांग: सत्यवीर झुकिया ने सरकार से मांग की कि तुरंत गिरदावरी के आदेश जारी किए जाएं और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

अनदेखी हुई तो आंदोलन की चेतावनी: उन्होंने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं की अनदेखी की गई तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि किसान की आजीविका पूरी तरह फसल पर निर्भर करती है, ऐसे में सरकार को तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरियावास मेडिकल कॉलेज में नामकरण पर फिर सियासी घमासान : मुख्य द्वार पर अस्पताल का बोर्ड, कॉलेज की पहचान पर उठे सवाल

ग्राउंड जीरो विशेष हरविंद्र यादव
|
महेंद्रगढ़ जिले के कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एक बार फिर नामकरण को लेकर विवादों में घिर गया है। इस बार मामला संस्थान के मुख्य द्वार पर लगाए गए बोर्ड को लेकर गरमा गया है, जिसने पुराने विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया है। मौजूदा स्थिति...
Continue Reading

नारनौल में दर्दनाक ट्रेन हादसा : 46 वर्षीय व्यक्ति की कटकर मौत, बीमारी से जूझ रहा था मृतक ,कनीना निवासी मृतक

अमित यादव
|
नारनौल में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया, जहां 46 वर्षीय एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया। मृतक की पहचान यादराम पुत्र हीरालाल...
Continue Reading

नारनौल गौसेवा की मिसाल : नारनौल में 3 साल से जारी हरी सब्जियों की सवामणि

नारनौल
|
नारनौल के रघुनाथपुर स्थित गौशाला में गौ माता सेवा समूह द्वारा हर रविवार की तरह इस रविवार को भी फल व हरी सब्जियों की सवामणि लगाई गई। उड़ान जन सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मनजीत गुणवाल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रत्येक रविवार को यह सेवा कार्...
Continue Reading
Advertisement

Trending