78 करोड़ का बिल बना 954 रुपए : खबर का असर, विभाग ने मानी गलती , तकनीकी खामी आई सामने , सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल
78 करोड़ 92 लाख रुपए के बिजली बिल से मचे बवाल के बाद अब मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने जांच के बाद बिल में हुई भारी गड़बड़ी को सुधारते हुए संबंधित उपभोक्ता का बिल घटाकर मात्र 954 रुपए कर दिया है।

गौरतलब है कि यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान को पहले 78 करोड़ 92 लाख 75 हजार 697 रुपए का बिल भेजा गया था। इतना ही नहीं, बिल में यह भी दर्शाया गया था कि निर्धारित तिथि तक भुगतान न करने पर यह राशि 80 करोड़ रुपए से भी अधिक हो जाएगी।

इस असामान्य बिल के सामने आने के बाद न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे।
मामले के उजागर होने और खबर के प्रसारित होने के बाद विभाग हरकत में आया। जांच में बिलिंग सिस्टम में गंभीर तकनीकी खामी सामने आई, जिसे तुरंत ठीक करते हुए संशोधित बिल जारी किया गया।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या बिना मामला सामने आए यह गलती सुधरती? क्या सिस्टम में ऐसे और भी मामले छिपे हुए हैं, जो अभी सामने नहीं आए हैं?
फिलहाल विभाग ने अपनी गलती सुधार ली है, लेकिन यह मामला बिजली बिलिंग सिस्टम की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर एक बड़ा सवाल छोड़ गया है।
नारनौल में दर्दनाक ट्रेन हादसा : 46 वर्षीय व्यक्ति की कटकर मौत, बीमारी से जूझ रहा था मृतक ,कनीना निवासी मृतक
नारनौल गौसेवा की मिसाल : नारनौल में 3 साल से जारी हरी सब्जियों की सवामणि
ओपीडी व रेडियोलॉजी विभाग का उद्घाटन : 1202 पद खाली, फिर भी 22,110 मरीजों का उपचार , कोरियावास मेडिकल कॉलेज का सफर – उम्मीद, संघर्ष और अधूरी व्यवस्था
-
निज़ामपुर2 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
अटेली5 days agoकोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
-
हरियाणा3 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा4 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में