Narnaul News: गिरदावरी में लापरवाही पर डीसी ने पटवारी को चार्जशीट करने के दिए आदेश
स्थान: नारनौल, महेंद्रगढ़ , GZN ब्यूरो, नारनौल
नारनौल में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने सोमवार को जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर रबी फसल-2026 की विशेष गिरदावरी और फसलों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लहरोदा, कुक्शी, डेरोली अहीर, मोहल्डा और लुजोता गांवों के खेतों में पहुंचकर स्वयं निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गोमला क्षेत्र में गिरदावरी के कार्य में लापरवाही सामने आई। संबंधित पटवारी द्वारा मौके पर फसल की वास्तविक स्थिति के विपरीत गलत गिरदावरी दर्ज की गई थी। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पटवारी को तुरंत प्रभाव से चार्जशीट करने के आदेश जारी किए।
इसके साथ ही उपायुक्त ने एसडीएम कनीना को निर्देश दिए कि संबंधित पटवारी द्वारा पूर्व में की गई सभी गिरदावरी की गहन जांच की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गिरदावरी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारियों, पटवारियों और कानूनगो को निर्देश दिए कि वे गांव के मौजिज व्यक्तियों और नंबरदारों की उपस्थिति में टैबलेट के माध्यम से पूरी सटीकता के साथ डेटा दर्ज करें, ताकि प्रत्येक पात्र किसान का हित सुरक्षित रह सके।
महेंद्रगढ़ में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई : एक माह में 179 सिलेंडर जब्त , हरियाणा में सबसे ज्यादा छापेमारी
परिसीमन की चर्चा : महेंद्रगढ़ में 4 से 6 विधानसभा सीटों की संभावना , लोकसभा सीटें 10 से बढ़कर 12-15 तक जाने के संकेत ,बदल सकते हैं राजनीतिक व प्रशासनिक समीकरण
हकेवि में मनाया गया उत्कल दिवस : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम : 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा : ओडिशा की परंपराओं की झलक दिखी
-
निज़ामपुर2 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
अटेली5 days agoकोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
-
हरियाणा3 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा4 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में