Narnaul News: नशा और सट्टा पर ‘जीरो टॉलरेंस’, मंत्री अरविंद शर्मा के सख्त निर्देश
स्थान: नारनौल , संवाददाता: रामचंद्र सैनी
नारनौल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री अरविंद शर्मा ने नशा और सट्टा जैसे अवैध कार्यों पर सख्त रुख अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में “नशा मुक्त हरियाणा” अभियान चला रही है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश में नशे के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति लागू की गई है और किसी भी हालत में इस तरह की गतिविधियों को बढ़ने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि नशा और सट्टा से जुड़ी किसी भी सूचना पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि केवल औपचारिक कार्रवाई नहीं, बल्कि ऐसे तत्वों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कदम उठाए जाएं।
मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं भी लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
हाल के दिनों में नारनौल क्षेत्र में नशा और सट्टा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मंत्री का यह बयान प्रशासन के लिए एक सख्त संदेश माना जा रहा है। इससे यह संकेत भी मिल रहे हैं कि आने वाले समय में इस मुद्दे पर बड़े स्तर पर कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि प्रशासन सख्ती से काम करता है, तो क्षेत्र में नशा और सट्टा के नेटवर्क पर लगाम लगाई जा सकती है, जिससे युवाओं को इस बुरी लत से बचाया जा सकेगा।
महेंद्रगढ़ में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई : एक माह में 179 सिलेंडर जब्त , हरियाणा में सबसे ज्यादा छापेमारी
परिसीमन की चर्चा : महेंद्रगढ़ में 4 से 6 विधानसभा सीटों की संभावना , लोकसभा सीटें 10 से बढ़कर 12-15 तक जाने के संकेत ,बदल सकते हैं राजनीतिक व प्रशासनिक समीकरण
हकेवि में मनाया गया उत्कल दिवस : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम : 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा : ओडिशा की परंपराओं की झलक दिखी
-
निज़ामपुर2 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
अटेली5 days agoकोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
-
हरियाणा3 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा4 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में