यमुनानगर में रील बनाते समय नहर में बहा युवक: तलाश जारी
यमुनानगर, 24 मार्च। हरियाणा के यमुनानगर जिले में सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। दादूपुर हेड नहर क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। पुलिस और प्रशासन की टीमों द्वारा उसकी तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता युवक वीरू मूल रूप से बिहार का निवासी था और जगाधरी क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करता था। अवकाश के दौरान वह अपने दोस्तों के साथ नहर किनारे घूमने और वीडियो बनाने गया था।
इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह अचानक नहर में गिर गया और तेज धार उसे बहाकर ले गई। मौके पर मौजूद साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक कई घंटों की कोशिशों के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।
अधिकारियों के अनुसार, नहर का तेज प्रवाह और गहराई रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी चुनौती बन रही है। इसके बावजूद टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पूरी रात नहर किनारे डटे रहे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि जब तक युवक का कोई पता नहीं चलता, वे वहीं रहेंगे।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को फिर से व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया जाएगा।
झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि : मंच पर चले लात-घूंसे ,मंत्री के जाते ही भड़का विवाद , कार्यक्रम बीच में रद्द
अहीरवाल की सत्ता पर निर्णायक जंग : विरासत की हुकूमत या विकास की ज़िद ,छह अप्रैल नांगल चौधरी में फिर चाय
PGIMS में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप : रजिस्ट्रेशन से दवाइयों तक खुलीं खामियां , मंत्री ने दिए सख्त निर्देश
-
निज़ामपुर2 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल3 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा4 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
अटेली5 days agoकोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
-
हरियाणा3 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में
-
हरियाणा5 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद