कोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
दैनिक भास्कर नारनौल के ब्यूरो चीफ मनीष शर्मा के पुत्र विवेक कुमार ने 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय में 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजस्थान बोर्ड द्वारा आज घोषित परिणाम में विवेक की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और अनुशासन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
मूल रूप से राजस्थान के कोटकासिम क्षेत्र के रहने वाले विवेक कुमार का यह प्रदर्शन लगातार मेहनत और लगन का परिणाम है। इससे पहले भी उन्होंने 10वीं कक्षा में 93.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।
परिणाम घोषित होते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की गई। विवेक की इस उपलब्धि से उनके पिता मनीष शर्मा सहित पूरे परिवार में गर्व का माहौल है।
विवेक के दादा तेजराम (सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक) ने कहा कि यह सफलता पूरे परिवार के संस्कार और मेहनत का परिणाम है। दादी उर्मिला देवी ने खुशी जताते हुए कहा कि विवेक ने परिवार की उम्मीदों को पूरा किया है और आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करेगा।

माता बीरमती देवी ने बताया कि विवेक शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रहा है और उसने अनुशासन के साथ अपनी तैयारी की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन उसकी सफलता की नींव है।
वहीं चाचा हेमंत कुमार, जो भारतीय सेना में नायब सूबेदार हैं, ने बताया कि विवेक ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें हैं और वह आगे भी देश और समाज का नाम रोशन करेगा।
विवेक कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी, चाचा और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य आगे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर बड़ा मुकाम हासिल करना है।
क्षेत्र के लोगों ने विवेक की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अटेली में छात्राओं को SSB इंटरव्यू के लिए किया प्रेरित : मेजर जनरल अरविंद यादव का मार्गदर्शन , कम्युनिकेशन और आत्मविश्वास पर जोर
जैविक खेती से बदल रही तस्वीर : एक एकड़ में सब्जी से लाख तक कमाई : बिहाली के किसान बने मिसाल : रसायन मुक्त खेती की बढ़ी मांग
अटेली में मोटिवेशनल टॉक कल : मेजर जनरल अरविंद यादव देंगे मार्गदर्शन , युवाओं को अनुशासन व लक्ष्य का संदेश
-
निज़ामपुर2 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा3 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा4 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में
-
हरियाणा4 days agoमहेंद्रगढ़ में खूनी संघर्ष : दो गुटों में हुई भिड़ंत , भोजावास बस स्टैंड की घटना , जमीनी विवाद का है मामला , एक घायल