ज़िला
ट्रेडिंग के नाम पर 91 लाख की ठगी, साइबर टीम का बड़ा एक्शन : आरोपी गिरफ्तार फेसबुक-व्हाट्सएप के जरिए जाल बिछाकर लाखों की ठगी
फरीदाबाद में ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर 91,50,000 रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना NIT पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज के रूप में हुई है, जिसे दिल्ली से काबू किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी इस पूरे ठगी नेटवर्क में मीडिएटर की भूमिका निभा रहा था।
मामले में NIT निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि फेसबुक के जरिए उसकी बातचीत एक व्यक्ति से शुरू हुई, जिसने उसे ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद व्हाट्सएप पर उसे एक ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाकर अलग-अलग बैंक खातों में अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच कुल 91,50,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। रकम भेजने के बाद न तो कोई मुनाफा मिला और न ही पैसे वापस किए गए।
जांच में सामने आया कि आरोपी मनोज ने मोहम्मद अफजल के नाम से फर्जी फर्म के दो चालू खाते खुलवाए और उन्हें टेलीग्राम के माध्यम से ठगों को उपलब्ध करवाया। ठगों द्वारा APK फाइल भेजकर खाताधारक के मोबाइल का एक्सेस हासिल किया जाता था और खातों में आए पैसे तुरंत दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए जाते थे।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी को उसकी भूमिका के बदले कमीशन USDT (क्रिप्टोकरेंसी) के जरिए मिलता था, जिसे वह भारतीय रुपये में बदलवा लेता था। आरोपी MBA पास है और जिरकपुर में टैक्सी सेवा से जुड़ा हुआ था। फिलहाल उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि खाताधारक अफजल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
परिसीमन की आहट से “नेताजी” भ्रमित, बदलेगा सियासी गणित : रेवाड़ी में सीटें बढ़ने की चर्चा; नए समीकरणों से नेताओं में असमंजस
फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ : लाखों की ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार इंश्योरेंस के नाम पर ठगी
बेटी के जन्म पर पूरे गांव में जश्न : दूसरी पौती पर कुआं पूजन कर दी मिसाल , दो बेटियों के बाद परिवार ने लिया बड़ा संकल्प
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा1 week agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
नारनौल4 days agoनारनौल के मोहनपुर गांव में एक ही रात में दो वारदात : कैंपर गाड़ी में तोड़फोड़ , युवक पर जानलेवा हमला
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में
-
हरियाणा1 week agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद