शहीद दिवस के अवसर पर सिविक सेंस चैलेंज व पदयात्रा का आयोजन : “मेरा भारत–मेरी जिम्मेदारी” के तहत शहीद दिवस पर सिविक सेंस चैलेंज एवं प्रेरणादायक पदयात्रा का आयोजन
नारनौल, 23 मार्च। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत केंद्र महेंद्रगढ़ के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के मार्गदर्शन आज शहीद दिवस के अवसर पर एक पदयात्रा का आयोजन किया।
माय भारत युवा स्वयंसेवक हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जी के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। यह पदयात्रा डोहर खुर्द, जाखनी, खटोटी कलां, खटोटी खुर्द होते हुए विकसित भारत 2047 के संकल्प को सिद्ध करने के लिए “मेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी” थीम के तहत आयोजित हुई।
इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं को गर्व के साथ प्रेरित और प्रोत्साहित करना रहा, ताकि वे देश के लिए जीएं और अपने कर्तव्यों का पालन करें। युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नागरिक जिम्मेदारी एवं सामुदायिक विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना ही इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य रहा। स्वयंसेवकों में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा देश में एकता, सद्भाव और जागरूकता का संदेश प्रसारित करना आज की आवश्यकता है।
“मेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत युवाओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, डिजिटल साक्षरता तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश का प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करें तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अपनी भूमिका निभाए।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि महिपाल, लेखाकार महेंद्र सिंह, स्वयंसेवक अमित, भीम सिंह, हंसराम, नरेश, रोशनलाल, सरपंच प्रतिनिधि रणसिंह सहित माय भारत युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि : मंच पर चले लात-घूंसे ,मंत्री के जाते ही भड़का विवाद , कार्यक्रम बीच में रद्द
अहीरवाल की सत्ता पर निर्णायक जंग : विरासत की हुकूमत या विकास की ज़िद ,छह अप्रैल नांगल चौधरी में फिर चाय
PGIMS में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप : रजिस्ट्रेशन से दवाइयों तक खुलीं खामियां , मंत्री ने दिए सख्त निर्देश
-
निज़ामपुर2 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
अटेली5 days agoकोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
-
हरियाणा3 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में
-
हरियाणा5 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद