रेवाड़ी एम्स में इसी सत्र से शुरूहोगी एमबीबीएस की पढ़ाई : 50 सीटों को मंजूरी ,जल्द शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं, दक्षिणी हरियाणा और राजस्थान सीमा क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ

Admin
|
रेवाड़ी एम्स में इसी सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस पढ़ाई, 50 सीटों को मिली मंजूरी
रेवाड़ी एम्स में इसी सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस पढ़ाई, 50 सीटों को मिली मंजूरी (Photo Source: GZNews.in)

 

 

रेवाड़ी, 23 मार्च। रेवाड़ी जिले के माजरा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इसी शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यहां 50 एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है।

माजरा में बन रहा एम्स देश का 22वां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान होगा। यह संस्थान लगभग 210 एकड़ भूमि पर तैयार किया जा रहा है और इस परियोजना पर करीब 1700 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। एम्स के शुरू होने से दक्षिणी हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

इस परियोजना की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मनेठी में एम्स बनाए जाने की घोषणा की थी। हालांकि भूमि विवाद के चलते यह योजना लंबे समय तक अटकी रही। बाद में वर्ष 2019 में सरकार ने जमीन खरीदकर माजरा में एम्स स्थापित करने का फैसला लिया, जिसके बाद निर्माण कार्य में तेजी आई।

करीब तीन माह पहले केंद्रीय राज्य मंत्री rाव इंद्रजीत सिंह ने एम्स परिसर का निरीक्षण भी किया था। उस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को मार्च के अंत तक ओपीडी सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद फरवरी माह में विभिन्न पदों के लिए आवेदन भी मांगे गए, जिससे यह संकेत मिला था कि संस्थान जल्द ही आम जनता के लिए सेवाएं देना शुरू कर सकता है।

अब 50 एमबीबीएस सीटों को मंजूरी मिलने के बाद एम्स माजरा के जल्द शुरू होने की उम्मीद और मजबूत हो गई है। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि एम्स में पढ़ाई और ओपीडी सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। साथ ही यह संस्थान स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि : मंच पर चले लात-घूंसे ,मंत्री के जाते ही भड़का विवाद , कार्यक्रम बीच में रद्द

झज्जर
|
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
हरियाणा के झज्जर जिले के सेक्टर-9 में रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम उस समय विवाद में बदल गया, जब मंच पर ही हंगामा और मारपीट की स्थिति बन गई। जिस मंच से समाज को एकता और शक्ति का संदेश दिया जाना था, वही...
Continue Reading

अहीरवाल की सत्ता पर निर्णायक जंग : विरासत की हुकूमत या विकास की ज़िद ,छह अप्रैल नांगल चौधरी में फिर चाय

GROUND ZERO विशेष हरविंद्र यादव
|
अहीरवाल के महेंद्रगढ़ ज़िले की राजनीति पिछले कुछ वर्षों से बार-बार नए और तीखे रूपों में सामने आ रही है। गत विधानसभा चुनावों में विशेषकर नांगल चौधरी हल्के में प्रारंभ हुई लड़ाई अब भी थमने का नाम नहीं ले रही। चुनाव के बाद कुछ समय तक स्थिति ...
Continue Reading

PGIMS में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप : रजिस्ट्रेशन से दवाइयों तक खुलीं खामियां , मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

ग्राउंड जीरो विशेष हरविंद्र यादव
|
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री को सबसे पहले मरीजों के रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए मौके प...
Continue Reading
Advertisement

Trending