पानीपत में दहेज का कहर: विवाहिता को जहर पिलाने का आरोप, हालत गंभीर

GZN डेस्क
|
पानीपत

पानीपत में दहेज प्रताड़ना के बाद विवाहिता को जहर पिलाने का मामला, पीड़िता की हालत गंभीर
पानीपत में दहेज प्रताड़ना के बाद विवाहिता को जहर पिलाने का मामला, पीड़िता की हालत गंभीर

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बुडशाम में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता को कथित तौर पर जहर पिला दिया गया। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

समालखा थाना पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब 11 महीने पहले राहुल शर्मा नाम के युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पति, देवर और जेठानी मिलकर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करते थे और मारपीट करते थे।

स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि मामला पंचायत तक पहुंचा। पंचायत के फैसले के बाद विवाहिता करीब छह महीने तक अपने मायके में रही। तीन दिन पहले ही वह दोबारा ससुराल लौटी थी।

पिता के अनुसार 12 अप्रैल की देर रात उनकी बेटी का फोन आया। वह बेहद घबराई हुई थी और रोते हुए बोली—“पापा, ये लोग मुझे जान से मारने की साजिश कर रहे हैं, मुझे बचा लो।” लेकिन पिता कुछ कर पाते, उससे पहले ही घटना हो गई।

करीब दो घंटे बाद ससुराल पक्ष की ओर से फोन आया, जिसमें बताया गया कि विवाहिता ने जहर पी लिया है या उसे जहर दिया गया है। सूचना मिलते ही पिता मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पीड़िता के पिता ने साफ आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को उसके पति राहुल, उसके भाई और भाभी ने मिलकर जहर पिलाया है। उन्होंने कहा कि ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहा था और पंचायत में हुए समझौते के बावजूद उनकी हरकतें नहीं रुकीं।

समालखा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज करने की कोशिश की जा रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नांगल चौधरी : 95 वर्ष की आयु में सेवा की मिसाल | कैप्टन सूरज भान ने गौशाला को दिए एक लाख रुपये

रामपाल फ़ौजी
|
बाबा मुकुंददास गौशाला
बाबा मुकुंददास गौशाला
नांगल चौधरी क्षेत्र में सेवा भावना, संस्कार और गौभक्ति की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। ग्राम बूढ़वाल निवासी 95 वर्षीय समाजसेवी एवं गोभक्त कैप्टन सूरज भान ने बाबा मुकुंददास गौशाला, नांगल चौधरी को एक लाख रुपये की राशि दान स्वरूप भेंट की। उन्होंने ...
Continue Reading

नारनौल I सामूहिक विवाह की अनोखी पहल : 30 अप्रैल को 5 कन्याओं की शादी, रोटरी क्लब का बड़ा कदम

हरीसिंह
|
नारनौल में रोटरी क्लब कराएगा 5 कन्याओं का सामूहिक विवाह
नारनौल में रोटरी क्लब कराएगा 5 कन्याओं का सामूहिक विवाह
हरियाणा के नारनौल में समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है, जहां रोटरी क्लब  द्वारा 30 अप्रैल को राधा कृष्ण गार्डन में 5 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटी के...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ I ‘डिग्री फैक्ट्री’ का खेल: JBT-BEd कॉलेजों में सेटिंग-सिंडिकेट का राज, बिना क्लास बने रहे शिक्षक

रामचन्द्र सैनी
|
महेंद्रगढ़ में BEd-JBT कॉलेज बने डिग्री फैक्ट्री
महेंद्रगढ़ में BEd-JBT कॉलेज बने डिग्री फैक्ट्री
महेंद्रगढ़ जिले में जेबीटी और बीएड के अधिकांश कॉलेज अब शिक्षा के मंदिर नहीं, बल्कि “डिग्री की फैक्ट्रियां” बनते जा रहे हैं। यहां शिक्षा नहीं, बल्कि सेटिंग और सिंडिकेट का खेल चल रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि बिना नियमित कक्षाओं में आए ही सैकड़ों छात...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: