नेपाल में सत्ता परिवर्तन की तैयारी: अंतरिम प्रधानमंत्री ने सरकारी आवास खाली किया

Admin
|
नए प्रधानमंत्री के शपथ से पहले अंतरिम प्रधानमंत्री ने सरकारी आवास खाली किया
नए प्रधानमंत्री के शपथ से पहले अंतरिम प्रधानमंत्री ने सरकारी आवास खाली किया (Photo Source: GZNews.in)

काठमांडू, 24 मार्च। नेपाल में नई सरकार के शपथग्रहण से पहले अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है। बालुवाटार स्थित आधिकारिक निवास से उनका अधिकांश सामान निजी आवास धापासी में स्थानांतरित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, नए प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में प्रस्तावित है। इसके बाद सुशीला कार्की औपचारिक रूप से पदमुक्त हो जाएंगी और सीधे अपने निजी आवास धापासी के लिए रवाना होंगी।

प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार रामबहादुर रावल ने बताया कि सरकारी आवास में अब केवल दो-तीन दिन के लिए आवश्यक सामान ही रखा गया है। उन्होंने कहा कि शपथग्रहण के तुरंत बाद प्रधानमंत्री आवास पूरी तरह नए प्रधानमंत्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

रावल के अनुसार, सामान स्थानांतरण की प्रक्रिया पिछले एक सप्ताह से जारी थी, जिसे मंगलवार को पूरा कर लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नए प्रधानमंत्री चाहें तो वे तुरंत अपना सामान लाकर आवास में शिफ्ट हो सकते हैं।

धापासी स्थित प्रधानमंत्री का निजी आवास पिछले कुछ महीनों से खाली था, जिसे अब साफ-सफाई के बाद रहने योग्य बना दिया गया है।

इस बीच, प्रधानमंत्री के पति दुर्गा सुवेदी भी पिछले कुछ दिनों से बालुवाटार और धापासी के बीच आना-जाना कर रहे थे, ताकि सामान को व्यवस्थित किया जा सके।

नेपाल में नए प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले यह कदम सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया को सहज बनाने के तौर पर देखा जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि : मंच पर चले लात-घूंसे ,मंत्री के जाते ही भड़का विवाद , कार्यक्रम बीच में रद्द

झज्जर
|
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
हरियाणा के झज्जर जिले के सेक्टर-9 में रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम उस समय विवाद में बदल गया, जब मंच पर ही हंगामा और मारपीट की स्थिति बन गई। जिस मंच से समाज को एकता और शक्ति का संदेश दिया जाना था, वही...
Continue Reading

अहीरवाल की सत्ता पर निर्णायक जंग : विरासत की हुकूमत या विकास की ज़िद ,छह अप्रैल नांगल चौधरी में फिर चाय

GROUND ZERO विशेष हरविंद्र यादव
|
अहीरवाल के महेंद्रगढ़ ज़िले की राजनीति पिछले कुछ वर्षों से बार-बार नए और तीखे रूपों में सामने आ रही है। गत विधानसभा चुनावों में विशेषकर नांगल चौधरी हल्के में प्रारंभ हुई लड़ाई अब भी थमने का नाम नहीं ले रही। चुनाव के बाद कुछ समय तक स्थिति ...
Continue Reading

PGIMS में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप : रजिस्ट्रेशन से दवाइयों तक खुलीं खामियां , मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

ग्राउंड जीरो विशेष हरविंद्र यादव
|
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री को सबसे पहले मरीजों के रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए मौके प...
Continue Reading
Advertisement

Trending