ज़िला
“नारनौल में समाधान शिविर बना राहत का केंद्र: 82 शिकायतों का मौके पर निपटान” |
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करने की दिशा में समाधान शिविर एक मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसेवा के इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ जारी रखें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंच सके।
उपायुक्त आज लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान कुल 82 नागरिकों ने अपनी शिकायतें प्रशासन के सामने रखीं। पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया ने भी मौके पर मौजूद रहकर पुलिस से संबंधित शिकायतों का समाधान किया।

नारनौल लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में 82 शिकायतों का निपटान
डीसी मनोज कुमार ने कहा कि समाधान शिविर आम नागरिकों के लिए एक भरोसेमंद और प्रभावी मंच बनकर उभरे हैं, जहां हर शिकायत को गंभीरता से सुना जा रहा है और उसके समाधान के लिए संबंधित विभाग की जवाबदेही भी तय की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक इन शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे सैकड़ों लोगों को राहत मिल रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी नागरिक को अपने जायज कार्य के लिए सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर न काटने पड़ें।
इस अवसर पर एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, नगराधीश डॉ. मंगल सेन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे और नागरिकों की समस्याओं के समाधान में सहयोग किया।
नांगल चौधरी में पोषण माह का आयोजन: मोहनपुर में लगा स्कूल रेडीनेस मेला, बच्चों के विकास पर जोर
“पलवल पुलिस की बड़ी कामयाबी: 18 साल से फरार भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित
“फतेहाबाद पुलिस की तकनीकी सफलता: साइबर थाना ने 10 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए, एसपी निकिता खट्टर ने सौंपे फोन”
-
हरियाणा1 week agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 day agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा20 hours agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद