नारनौल प्रदूषण विभाग कार्रवाई: खबर के बाद 14 होटलों को नोटिस, चयनात्मक कार्रवाई पर उठे सवाल, विभाग अचानक एक्टिव

रामचन्द्र सैनी
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

नारनौल में 14 होटलों को प्रदूषण विभाग का नोटिस
नारनौल में 14 होटलों को प्रदूषण विभाग का नोटिस

नारनौल में प्रदूषण विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे भेदभाव के सवालों ने आखिरकार असर दिखा दिया है। जैसे ही होटलों के खिलाफ चयनात्मक कार्रवाई का मुद्दा उजागर हुआ, विभाग तुरंत एक्टिव मोड में आ गया। पहले जहां गिने-चुने होटलों पर ही कार्रवाई की जा रही थी, वहीं अब एक साथ 14 और होटलों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि इन सभी होटलों से प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े जरूरी दस्तावेज, एनओसी और अन्य रिकॉर्ड तलब किए गए हैं। विभाग की इस अचानक तेज हुई कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या पहले जानबूझकर कुछ होटलों को बचाया जा रहा था और क्या अब मीडिया खुलासे के बाद समान कार्रवाई का दबाव बना है।

अब जिन होटलों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें प्रमुख रूप से राज होटल बाछोद, होटल गोल्डन ओरा, विलेज रिजॉर्ट नारनौल, होटल प्रिंस अंबाला-जयपुर हाईवे नारनौल, होटल बड़कोडिया बाइट्स जयपुर अंबाला हाईवे नारनौल, होटल कैपिटल रेवाड़ी रोड नारनौल, होटल ताज रिजॉर्ट रेवाड़ी रोड, होटल इरिस रेवाड़ी रोड, होटल पुरी रेवाड़ी रोड, होटल यूवी रेवाड़ी रोड, सिटी ओयो होटल नियर मोड़ावाला मंदिर, होटल नरुला बस स्टैंड के पास, होटल राव इस्टेट नियर महावीर चौक और होटल गैलेक्सी इन नियर महावीर चौक शामिल हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2023 में 16 होटलों को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से दस ने एनओसी ली, लेकिन फिर भी सात होटल संचालकों पर कार्रवाई लंबित है और उन पर लाखों रुपए के पर्यावरण कंपनसेशन असेसमेंट की प्रक्रिया जारी है। वहीं दूसरी तरफ कई होटल संचालक विभागीय नोटिस के बावजूद बिना किसी ठोस कार्रवाई के संचालित होते रहे।

यह मामला सुर्खियों में आने के बाद विभाग ने अब 14 और होटलों को नोटिस जारी कर दिए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार भी कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रहेगी या वास्तव में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस मामले में प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी विजय चौधरी ने कहा कि पूरे जिले के होटलों को चिन्हित किया जा रहा है और सभी पर समान रूप से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

फिलहाल विभाग की इस अचानक तेज हुई कार्रवाई से होटल कारोबारियों में हलचल जरूर है, लेकिन असली परीक्षा अब शुरू होती है कि विभाग इस बार अपनी कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाता है या फिर मामला पहले की तरह फाइलों में ही दबकर रह जाता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“नारनौल में समाधान शिविर बना राहत का केंद्र: 82 शिकायतों का मौके पर निपटान” |

GZN डेस्क
|
नारनौल में समाधान शिविर में 82 शिकायतों का निपटान
नारनौल में समाधान शिविर में 82 शिकायतों का निपटान
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करने की दिशा में समाधान शिविर एक मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसेवा के इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ ...
Continue Reading

“नारनौल कॉलेज में विदेश प्रवास पर जागरूकता कार्यक्रम: छात्रों को दी सुरक्षित माइग्रेशन की जानकारी” |

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल कॉलेज में विदेश प्रवास पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नारनौल कॉलेज में विदेश प्रवास पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में ‘विदेश में जागरूक होकर जाओ’ विषय पर एक विशेष विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजवीर सिंह के दिशा-निर्देशों में आयोजित किया गया, जिसमें विद्य...
Continue Reading

“सुंदर चौधरी बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष”: “महेंद्रगढ़ के युवा नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी” |

हरविन्द्र यादव
|
सुंदर चौधरी बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
सुंदर चौधरी बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी उत्तराखंड व पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री हरियाणा वरिष्ठ नेता और युवाओं के प्रेरणा स्रोत श्री सुन्दर चौधरी जी विधानसभा नांगल चौधरी,जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा, को अखिल भारत...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: