नारनौल पीजी कॉलेज: मिड टर्म परीक्षा के दौरान कक्षा की छत का प्लास्टर गिरा
नारनौल, 27 मार्च: नारनौल के पीजी कॉलेज में शुक्रवार को मिड टर्म परीक्षाओं के दौरान एक कक्षा की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। घटना के समय कक्षा में कोई छात्र मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बीकॉम के छात्र मयंक ने बताया कि जब वह परीक्षा देने के लिए कक्षा में प्रवेश करने ही वाला था, तभी छत का प्लास्टर नीचे गिर गया। इससे छात्रों में डर का माहौल बन गया और परीक्षा व्यवस्था कुछ समय के लिए प्रभावित हुई।
छात्रों का कहना है कि कॉलेज की इमारत काफी पुरानी है और कई कक्षाओं की हालत खराब है। जगह-जगह छत का प्लास्टर उखड़ा हुआ है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
छात्रों की शिकायतों के बाद कार्यवाहक प्राचार्य हवा सिंह ने कहा कि उन्हें फिलहाल किसी कक्षा में प्लास्टर गिरने की जानकारी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच करवाई जाएगी और स्थिति स्पष्ट होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
छात्रों ने भवन की स्थिति की तुरंत जांच और जर्जर हिस्सों की मरम्मत या नए भवन के निर्माण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
महेंद्रगढ़ में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई : एक माह में 179 सिलेंडर जब्त , हरियाणा में सबसे ज्यादा छापेमारी
परिसीमन की चर्चा : महेंद्रगढ़ में 4 से 6 विधानसभा सीटों की संभावना , लोकसभा सीटें 10 से बढ़कर 12-15 तक जाने के संकेत ,बदल सकते हैं राजनीतिक व प्रशासनिक समीकरण
हकेवि में मनाया गया उत्कल दिवस : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम : 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा : ओडिशा की परंपराओं की झलक दिखी
-
निज़ामपुर3 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल3 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा4 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा4 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
अटेली6 days agoकोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
-
हरियाणा4 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में
-
हरियाणा5 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद