नारनौल नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार : 33 ग्राम चिट्टा बरामद | सप्लायर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

हरविन्द्र यादव
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

नारनौल में चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार आरोपी
नारनौल में चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार आरोपी

नारनौल में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां सीआईए टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक के सख्त निर्देशों के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद जिले में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

सीआईए की दो अलग-अलग कार्रवाइयों में सफलता

पहली कार्रवाई में सीआईए नारनौल की टीम 11 अप्रैल को टीबी अस्पताल के पास गश्त पर थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि मोहल्ला बास निवासी व वर्तमान में मोहल्ला राव का निवासी विशाल अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी करता है और रेलवे अंडरपास से स्टेट वेयरहाउस की ओर जाएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की, इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, साथ ही दो मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए गए। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह नशीला पदार्थ परशुराम कॉलोनी निवासी पुनीत से लाया था, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सप्लायर पुनीत को भी गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी विशाल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि पुनीत को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

रेलवे अंडरपास और शिव मंदिर के पास दबिश

वहीं दूसरी कार्रवाई में सीआईए टीम ने मोहल्ला मिश्रवाड़ा क्षेत्र में दबिश देकर दीपांशु नामक युवक को छोटा-बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान उसके पास से 18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दीपांशु के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े और एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | रामबास की छात्रा दीपिका ने CBSE 10वीं में 82% अंक हासिल किए : ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया मान

हरीसिंह
|
गांव रामबास की बेटी दीपिका ने किया नाम रोशन, 82% अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन
गांव रामबास की बेटी दीपिका ने किया नाम रोशन, 82% अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन
गांव रामबास की होनहार छात्रा दीपिका ने CBSE कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में 82% अंक प्राप्त कर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है। दीपिका ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल, नारनौल की छात्रा है, जिसकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन...
Continue Reading

फतेहाबाद में एक्सईएन अशोक वर्मा का नागरिक अभिनंदन : प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत | फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह से किया सम्मान

राजेश भाम्भू
|
बिजली विभाग के एक्सईएन अशोक वर्मा को सम्मानित करते प्रजापति समाज के लोग।
बिजली विभाग के एक्सईएन अशोक वर्मा को सम्मानित करते प्रजापति समाज के लोग।
बिजली विभाग के कार्यालय में प्रजापति समाज द्वारा नवनियुक्त एक्सईएन अशोक वर्मा का स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मताना गांव के सरपंच एडवोकेट दलबीर वर्मा और दौलतपुर के सरपंच संजय घासोलिया ने संयुक्त रूप से की। ...
Continue Reading

नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार : हरजिंद्र सिंह की 38.60 लाख की संपत्ति फ्रीज | 70 लाख से अधिक की संपत्ति पर शिकंजा

राजेश भाम्भू
|
एएसपी श्रीमती दिव्याशीं सिंगला जानकारी देते हुए
एएसपी श्रीमती दिव्याशीं सिंगला जानकारी देते हुए
फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने आदतन नशा तस्कर हरजिंद्र सिंह उर्फ बिट्टू की नशा तस्करी से अर्जित 38 लाख 60 हजार रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत 70 ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: