ज़िला
महेंद्रगढ़ अंबेडकर–फुले जयंती समारोह 14 अप्रैल को : छात्रावास की रखी जाएगी आधारशिला | भव्य आयोजन की तैयारियां तेज
5.50 करोड़ की लागत से बनेगा पांच मंजिला छात्रावास—मेधावी विद्यार्थियों का भी होगा सम्मान
महेंद्रगढ़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती और राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती संयुक्त रूप से धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसके तहत दोपहर 1:30 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और समाज के विभिन्न वर्गों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

समारोह के आयोजक सुन्दर लाल जोरासिया (चेयरमैन, एसएलजी अमन फाउंडेशन) के नेतृत्व में हरियाणा सरकार के वन एवं उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह को गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर आमंत्रित किया गया है, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह करेंगे और कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, पूर्व जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल, पूर्व विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व विधायक संतोष यादव (अटेली), डिप्टी स्पीकर, जीएम रोडवेज नारनौल रविदत्त तथा उद्योगपति जीएल शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
आयोजक सुन्दर लाल जोरासिया ने बताया कि समाज के उत्थान को ध्यान में रखते हुए डॉ. अंबेडकर भवन परिसर में करीब 5.50 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला आधुनिक इमारत का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके तहत अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त डॉ. अंबेडकर छात्रावास की आधारशिला भी इसी दिन रखी जाएगी, जिसमें लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर, 35 कमरे, किचन, शौचालय, लिफ्ट और एसी कक्ष जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिसमें 10वीं, 12वीं, बीए, एमए और अन्य उच्च शिक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के 70 प्रतिशत से अधिक तथा शहरी क्षेत्र के 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मान मिलेगा, जिसके लिए इच्छुक विद्यार्थी 13 अप्रैल तक अपनी मार्कशीट की प्रतिलिपि डॉ. अंबेडकर भवन में जमा करवा सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजकों द्वारा पांच टीमों का गठन किया गया है, जो गांव और शहर में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर रही हैं और बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर, तथागत बुद्ध और महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है और आने वाले अतिथियों के लिए जलपान व भोजन की विशेष व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
इस अवसर पर उपप्रधान राजवीर सिंह, सचिव रोशन लाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह जालवान, डॉ. विजय चौपड़ा, शेर सिंह, ताराचंद और संतलाल खींची सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी लोगों को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
नारनौल | CBSE 10वीं रिजल्ट में ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल का कमाल :100% परिणाम, 98.8% तक पहुंचे अंक, जिले में बनाई मजबूत पहचान
निजामपुर | तीसरे प्रयास में मिली सफलता : घाटाशेर के युवक बने एक्साइज इंस्पेक्टर, ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा ने बढ़ाया मान
नारनौल | CBSE 10वीं रिजल्ट में एमएलएस डीएवी का शानदार प्रदर्शन: 98.4% तक अंक, 100% परिणाम के साथ कायम उत्कृष्टता
-
हरियाणा2 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा5 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा3 days agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा4 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद