कोलंबिया में सैन्य विमान हादसा: कम से कम 66 लोगों की मौत

Admin
|
कोलंबिया में सैन्य विमान दुर्घटना में कम से कम 66 की मौत
कोलंबिया में सैन्य विमान दुर्घटना में कम से कम 66 की मौत (Photo Source: GZNews.in)

बोगोटा, 24 मार्च। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सैन्य विमान दुर्घटना में कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी कोलंबिया के सशस्त्र बलों के प्रमुख ने दी। दुर्घटना के बाद पूरे देश में शोक का माहौल है, जबकि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

कोलंबियाई वायु सेना के कमांडर फर्नांडो सिल्वा ने एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में बताया कि लॉकहीड मार्टिन हरक्यूलिस सी-130 विमान में 114 यात्री और 11 क्रू सदस्य सवार थे। हालांकि, अधिकारियों की ओर से अभी तक सभी मृतकों और घायलों का विस्तृत आधिकारिक ब्योरा जारी नहीं किया गया है।

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो अनुलफो सांचेज ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब तक आधिकारिक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी प्रकार की अटकलों से बचा जाए।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह विमान कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के एक हवाई अड्डे से उड़ा था, जो पेरू सीमा के नजदीक स्थित है। बताया जा रहा है कि विमान घने वर्षा वन क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भर रहा था, तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ब्लू रेडियो की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा एक व्यस्त शहरी केंद्र से करीब दो मील की दूरी पर हुआ।

इस घटना के बाद राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सेना के आधुनिकीकरण में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि जवानों की जान दांव पर लगी है। राष्ट्रपति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कोई नागरिक या सैन्य अधिकारी इस चुनौती का सामना करने में सक्षम नहीं है, तो उसे पद पर बने रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

हरक्यूलिस सी-130 विमान दुनिया भर की कई सेनाओं द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इस विमान को पहली बार 1950 के दशक में पेश किया गया था, जबकि कोलंबिया ने 1960 के दशक के आखिर में इसके शुरुआती संस्करण अपने बेड़े में शामिल किए थे।

उल्लेखनीय है कि इस साल कोलंबिया में यह दूसरा विमान हादसा है। इससे पहले जनवरी में देश के उत्तरी हिस्से में एक छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सभी 15 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, पिछले महीने बोलीविया की वायुसेना का एक सी-130 विमान एल ऑल्टो शहर में क्रैश हुआ था, जिसमें 20 लोगों की जान गई थी।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि : मंच पर चले लात-घूंसे ,मंत्री के जाते ही भड़का विवाद , कार्यक्रम बीच में रद्द

झज्जर
|
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
हरियाणा के झज्जर जिले के सेक्टर-9 में रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम उस समय विवाद में बदल गया, जब मंच पर ही हंगामा और मारपीट की स्थिति बन गई। जिस मंच से समाज को एकता और शक्ति का संदेश दिया जाना था, वही...
Continue Reading

अहीरवाल की सत्ता पर निर्णायक जंग : विरासत की हुकूमत या विकास की ज़िद ,छह अप्रैल नांगल चौधरी में फिर चाय

GROUND ZERO विशेष हरविंद्र यादव
|
अहीरवाल के महेंद्रगढ़ ज़िले की राजनीति पिछले कुछ वर्षों से बार-बार नए और तीखे रूपों में सामने आ रही है। गत विधानसभा चुनावों में विशेषकर नांगल चौधरी हल्के में प्रारंभ हुई लड़ाई अब भी थमने का नाम नहीं ले रही। चुनाव के बाद कुछ समय तक स्थिति ...
Continue Reading

PGIMS में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप : रजिस्ट्रेशन से दवाइयों तक खुलीं खामियां , मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

ग्राउंड जीरो विशेष हरविंद्र यादव
|
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री को सबसे पहले मरीजों के रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए मौके प...
Continue Reading
Advertisement

Trending