कानपुर में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास : बुजुर्ग गिरफ्तार

Admin
|
कानपुर में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आराेपित बुजुर्ग गिरफ्तार
कानपुर में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आराेपित बुजुर्ग गिरफ्तार (Photo Source: GZNews.in)

कानपुर, 23 मार्च (GZN)। उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बच्ची से बुजुर्ग ने सोमवार को दुष्कर्म करने का प्रयास ​किया। बच्ची के चिल्लाने पर आस-पड़ोस के लोगों ने आरोपित को पकड़ा और पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जेल उसे भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि बच्ची के पिता ने यह आरोप लगाया है कि बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय स्माइल ने उसे टॉफी देने की बात कह कर घर में बुला ले गया। उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। किसी तरह बच्ची वहां से भाग कर बाहर निकली और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर परिजन दौड़ कर आए और आरोपित को पड़कर खींच लिया। फिर वहां मौजूद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी।

इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। पूछताछ में यह मालूम पड़ा कि आरोपित मूलरूप से कानपुर देहात के रूरा का रहने वाला है। उसके परिवार में पत्नी और बेटा है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि : मंच पर चले लात-घूंसे ,मंत्री के जाते ही भड़का विवाद , कार्यक्रम बीच में रद्द

झज्जर
|
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
हरियाणा के झज्जर जिले के सेक्टर-9 में रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम उस समय विवाद में बदल गया, जब मंच पर ही हंगामा और मारपीट की स्थिति बन गई। जिस मंच से समाज को एकता और शक्ति का संदेश दिया जाना था, वही...
Continue Reading

अहीरवाल की सत्ता पर निर्णायक जंग : विरासत की हुकूमत या विकास की ज़िद ,छह अप्रैल नांगल चौधरी में फिर चाय

GROUND ZERO विशेष हरविंद्र यादव
|
अहीरवाल के महेंद्रगढ़ ज़िले की राजनीति पिछले कुछ वर्षों से बार-बार नए और तीखे रूपों में सामने आ रही है। गत विधानसभा चुनावों में विशेषकर नांगल चौधरी हल्के में प्रारंभ हुई लड़ाई अब भी थमने का नाम नहीं ले रही। चुनाव के बाद कुछ समय तक स्थिति ...
Continue Reading

PGIMS में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप : रजिस्ट्रेशन से दवाइयों तक खुलीं खामियां , मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

ग्राउंड जीरो विशेष हरविंद्र यादव
|
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री को सबसे पहले मरीजों के रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए मौके प...
Continue Reading
Advertisement

Trending