जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई : आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

Admin
|
आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश (Photo Source: GZNews.in)

 

जयपुर, 23 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसके लिए जवाबदेह व पारदर्शी कार्यप्रणाली बेहद जरूरी है।

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे परिवादी संतुष्ट नजर आए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनसुनवाई केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और आमजन को जल्द राहत देने पर जोर दिया।

इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, श्रम, कृषि, गृह, राजस्व, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई। संबंधित अधिकारियों को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जोधपुर से आए संत-महात्माओं का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद लिया। साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन भी किया। जनसुनवाई में ‘मुएथई’ खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजस्थान के युवा खिलाड़ियों से भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। जनसुनवाई के माध्यम से राज्य सरकार ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि वह आमजन की समस्याओं के समाधान और हर वर्ग के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि : मंच पर चले लात-घूंसे ,मंत्री के जाते ही भड़का विवाद , कार्यक्रम बीच में रद्द

झज्जर
|
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद का दृश्य
हरियाणा के झज्जर जिले के सेक्टर-9 में रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम उस समय विवाद में बदल गया, जब मंच पर ही हंगामा और मारपीट की स्थिति बन गई। जिस मंच से समाज को एकता और शक्ति का संदेश दिया जाना था, वही...
Continue Reading

अहीरवाल की सत्ता पर निर्णायक जंग : विरासत की हुकूमत या विकास की ज़िद ,छह अप्रैल नांगल चौधरी में फिर चाय

GROUND ZERO विशेष हरविंद्र यादव
|
अहीरवाल के महेंद्रगढ़ ज़िले की राजनीति पिछले कुछ वर्षों से बार-बार नए और तीखे रूपों में सामने आ रही है। गत विधानसभा चुनावों में विशेषकर नांगल चौधरी हल्के में प्रारंभ हुई लड़ाई अब भी थमने का नाम नहीं ले रही। चुनाव के बाद कुछ समय तक स्थिति ...
Continue Reading

PGIMS में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप : रजिस्ट्रेशन से दवाइयों तक खुलीं खामियां , मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

ग्राउंड जीरो विशेष हरविंद्र यादव
|
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री को सबसे पहले मरीजों के रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए मौके प...
Continue Reading
Advertisement

Trending