हिसार स्वीटी बूरा दीपक हुड्डा तलाक: 2022 में शादी, 2025 में विवाद, बिना मुआवजा आपसी सहमति से अलग

GZN डेस्क
|
हिसार

हिसार स्वीटी बूरा दीपक हुड्डा तलाक

हरियाणा के हिसार की रहने वाली वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और उनके पति, भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा के बीच तलाक हो गया है। हिसार कोर्ट में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। मामले की पुष्टि स्वीटी बूरा के वकील सुनील तिवारी ने की।

तलाक के फैसले के समय दोनों कोर्ट में मौजूद थे। कोर्ट में स्वीटी बूरा ने स्पष्ट कहा कि अब उनके लिए दीपक हुड्डा के साथ रहना संभव नहीं है, जबकि दीपक हुड्डा ने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

हिसार में स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का तलाक

हिसार में स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का तलाक

जानकारी के अनुसार, तलाक से पहले स्वीटी बूरा ने भरण-पोषण के लिए 50 लाख रुपए गुजारा भत्ता और 1.50 लाख रुपए मासिक खर्च की मांग की थी, लेकिन अंततः दोनों के बीच बिना किसी मुआवजे के आपसी सहमति से तलाक हो गया।

दोनों की शादी वर्ष 2022 में हुई थी, लेकिन फरवरी 2025 में उनके रिश्तों में खटास आ गई। इसके बाद विवाद बढ़ता गया और गंभीर आरोप-प्रत्यारोप सामने आए।

स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, पासपोर्ट छीनने और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने जान से मारने की कोशिश तक का आरोप लगाया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों के बीच महिला थाने में हाथापाई तक हो गई थी, जिसके बाद हिसार के महिला थाने में मामला दर्ज किया गया।

हालांकि अब कोर्ट के फैसले के साथ ही लंबे समय से चल रहा यह विवाद समाप्त हो गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“नारनौल में समाधान शिविर बना राहत का केंद्र: 82 शिकायतों का मौके पर निपटान” |

GZN डेस्क
|
नारनौल में समाधान शिविर में 82 शिकायतों का निपटान
नारनौल में समाधान शिविर में 82 शिकायतों का निपटान
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करने की दिशा में समाधान शिविर एक मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसेवा के इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ ...
Continue Reading

“नारनौल कॉलेज में विदेश प्रवास पर जागरूकता कार्यक्रम: छात्रों को दी सुरक्षित माइग्रेशन की जानकारी” |

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल कॉलेज में विदेश प्रवास पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नारनौल कॉलेज में विदेश प्रवास पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में ‘विदेश में जागरूक होकर जाओ’ विषय पर एक विशेष विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजवीर सिंह के दिशा-निर्देशों में आयोजित किया गया, जिसमें विद्य...
Continue Reading

“सुंदर चौधरी बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष”: “महेंद्रगढ़ के युवा नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी” |

हरविन्द्र यादव
|
सुंदर चौधरी बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
सुंदर चौधरी बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी उत्तराखंड व पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री हरियाणा वरिष्ठ नेता और युवाओं के प्रेरणा स्रोत श्री सुन्दर चौधरी जी विधानसभा नांगल चौधरी,जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा, को अखिल भारत...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: