ज़िला
हिसार बरवाला मंडी कार्रवाई” : कृषि मंत्री का सख्त रुख | हैफेड कर्मी सस्पेंड | खरीद प्रक्रिया पारदर्शी करने के निर्देश”
प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को हिसार जिले की बरवाला अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मंत्रियों ने मंडी में मौजूद किसानों, व्यापारियों और मजदूरों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। दौरे के दौरान किसानों और व्यापारियों ने हैफेड के एक कर्मचारी पर अनावश्यक परेशान करने और कार्य में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कार्रवाई की सिफारिश की, जिस पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए। इस त्वरित कार्रवाई से किसानों और व्यापारियों में संतोष देखा गया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, व्यापारियों और मजदूरों को अनाज मंडियों में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसानों को परेशान करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए, ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य समय पर मिल सके और किसी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।
नांगल चौधरी में पोषण माह का आयोजन: मोहनपुर में लगा स्कूल रेडीनेस मेला, बच्चों के विकास पर जोर
पलवल पुलिस की बड़ी कामयाबी: 18 साल से फरार भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित
फतेहाबाद पुलिस की तकनीकी सफलता: साइबर थाना ने 10 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए, एसपी निकिता खट्टर ने सौंपे फोन
-
हरियाणा1 week agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा2 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा3 days agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 day agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा21 hours agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 days agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद