हरियाणा के CM नायब सैनी को धमकी, चंडीगढ़ के स्कूलों को बम और ग्रेनेड हमले की चेतावनी
सोमवार सुबह ईमेल से मिली धमकी के बाद पुलिस, बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड अलर्ट पर
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सोमवार सुबह चंडीगढ़ के कई स्कूलों को भेजे गए एक ईमेल में बम धमाके और ग्रेनेड हमले की चेतावनी दी गई, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
ईमेल में लिखा गया कि मुख्यमंत्री सैनी चंडीगढ़ में रहते हैं और यहां बम धमाके और ग्रेनेड हमले जारी रहेंगे। साथ ही यह भी कहा गया कि चंडीगढ़ और पंजाब के कई स्कूलों को सोमवार को निशाना बनाया जाएगा।

धमकी भरे इस ईमेल में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए अभिभावकों को चेतावनी दी गई कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित रखें। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, स्कूल प्रबंधन ने तुरंत प्रशासन और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचीं। सभी स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले 1 अप्रैल को चंडीगढ़ स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला हुआ था, जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क थीं।
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें।
गुरुग्राम में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग : आसमान तक फैला काला धुआं , सेक्टर 89 में हादसा, 5 दमकल गाड़ियां मौके पर; CNG स्टेशन को बचाने की कोशिश जारी
झज्जर में परशुराम भवन शिलान्यास बना रणभूमि : मंच पर चले लात-घूंसे ,मंत्री के जाते ही भड़का विवाद , कार्यक्रम बीच में रद्द
अहीरवाल की सत्ता पर निर्णायक जंग : विरासत की हुकूमत या विकास की ज़िद ,छह अप्रैल नांगल चौधरी में फिर चाय
-
निज़ामपुर3 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल3 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा4 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा4 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
अटेली6 days agoकोटकासिम के होनहार विवेक ने मारी बाज़ी : 12वीं विज्ञान में 90.20% अंक, लगातार दूसरी बार चमका नाम
-
हरियाणा4 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में
-
हरियाणा5 days agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद