गुरुग्राम | तेज रफ्तार वाहन का कहर : पाइप हटाते समय चालक को कुचला, मौत

GZN डेस्क
|
गुरुग्राम

गुरुग्राम में तेज रफ्तार वाहन ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पालम विहार थाना क्षेत्र में सड़क पर पड़े पाइप को हटाने के दौरान एक चालक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

सड़क से पाइप हटाते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार न्यू पालम विहार निवासी शोभा शर्मा ने शिकायत दी कि उनके पति हरिंद्र नाथ एक राइड कंपनी में ड्राइवर थे। 9 अप्रैल को ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय मणिपाल अस्पताल के पास सड़क पर पाइप पड़ा था। उन्होंने अपनी बाइक साइड में लगाकर पाइप हटाने का प्रयास किया।

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
इसी दौरान रेजांगला चौक की ओर से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हरिंद्र नाथ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।

फरार चालक के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

जांच जारी, जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 साल बाद रामपाल जेल से रिहा : हाईकोर्ट से जमानत के बाद कड़ी सुरक्षा में निकला काफिला

हरविन्द्र यादव
|
हिसार सेंट्रल जेल-2 से रिहा होकर काफिले के साथ निकलता रामपाल।
हिसार सेंट्रल जेल-2 से रिहा होकर काफिले के साथ निकलता रामपाल।
सतलोक आश्रम प्रकरण में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को करीब 11 साल 4 महीने 24 दिन बाद हिसार की सेंट्रल जेल-2 से रिहा कर दिया गया। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के दो दिन बाद शुक्रवार को उसकी रिहाई हुई। हाईकोर्ट से जमानत के बाद खुला रास्...
Continue Reading

अटेली – गुजरवास में प्रतिभा सम्मान समारोह : निपुण परीक्षा में अव्वल छात्रों को गोल्ड मेडल

जितेंद्र सोलंकी
|
गुजरवास में निपुण परीक्षा में सफल छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित करते अतिथि।
गुजरवास में निपुण परीक्षा में सफल छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित करते अतिथि।
अटेली क्षेत्र के गांव गुजरवास में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निपुण परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।...
Continue Reading

नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल की कविता सैनी, जिनका चयन आयकर विभाग में अधीक्षक पद पर हुआ।
नारनौल की कविता सैनी, जिनका चयन आयकर विभाग में अधीक्षक पद पर हुआ।
नारनौल के मोहल्ला पीरागा की रहने वाली कविता सैनी ने बिना किसी कोचिंग के एसएससी सीजीएल जैसी कठिन परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन आयकर विभाग में अधीक्षक पद पर हुआ है, जो पूरे इलाके के लिए गर्व का विषय बन गया है। घर पर रहकर की तैया...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: