गुर्जर समाज के युवाओं से अपील : महापंचायत की मुहिम को मजबूत करने का आह्वान : दहेज व कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता पर जोर

|

वीर गुर्जर महापंचायत पनियाला मोड़ कोटपूतली की समाज सुधार मुहिम को मजबूत बनाए रखने के लिए समाज के युवाओं से आगे आने की अपील की गई है।

गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भरगड़ ने समाज के युवाओं और गणमान्य लोगों से कहा कि हर बड़ी मुहिम समय की कसौटी से गुजरती है। ऐसे समय में कुछ लोग पीछे हटते हैं और कुछ भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन मुहिम किसी व्यक्ति से नहीं बल्कि विचार और संकल्प से चलती है।

उन्होंने कहा कि यदि कहीं नेतृत्व में कमी दिखाई दे तो मुहिम को कमजोर नहीं होने देना चाहिए, बल्कि युवाओं को खुद जिम्मेदारी उठानी चाहिए।

उन्होंने युवाओं से कहा कि अब समय आ गया है कि समाज का शिक्षित वर्ग आगे आए और दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ काम करे। उन्होंने कहा कि लेन-देन की परंपरा एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जिससे बाहर निकलना जरूरी है।

उन्होंने सुझाव दिया कि गांव और क्षेत्र स्तर पर 10-20 युवाओं की टोली बनाकर बैठकों का आयोजन किया जाए और महापंचायत के तय नियमों को सही तरीके से लागू करने पर चर्चा की जाए। जरूरत पड़ने पर जिला स्तर पर संगोष्ठी और सेमिनार भी आयोजित किए जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि समाज में कुछ लोग भ्रम फैलाने और युवाओं को डराने का काम करते हैं, लेकिन ऐसे लोगों से घबराने की जरूरत नहीं है। समाज की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर काम करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि समाज का बड़ा वर्ग इस मुहिम के साथ है और केवल कुछ लोग ही विरोध या भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में युवाओं को चुप रहने के बजाय आगे आकर नेतृत्व करना चाहिए।

उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की कि वे अपने स्तर पर इस मुहिम को मजबूत करने के लिए काम करें, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 साल बाद रामपाल जेल से रिहा : हाईकोर्ट से जमानत के बाद कड़ी सुरक्षा में निकला काफिला

हरविन्द्र यादव
|
हिसार सेंट्रल जेल-2 से रिहा होकर काफिले के साथ निकलता रामपाल।
हिसार सेंट्रल जेल-2 से रिहा होकर काफिले के साथ निकलता रामपाल।
सतलोक आश्रम प्रकरण में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को करीब 11 साल 4 महीने 24 दिन बाद हिसार की सेंट्रल जेल-2 से रिहा कर दिया गया। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के दो दिन बाद शुक्रवार को उसकी रिहाई हुई। हाईकोर्ट से जमानत के बाद खुला रास्...
Continue Reading

गुरुग्राम | तेज रफ्तार वाहन का कहर : पाइप हटाते समय चालक को कुचला, मौत

GZN डेस्क
|
गुरुग्राम में तेज रफ्तार वाहन ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पालम विहार थाना क्षेत्र में सड़क पर पड़े पाइप को हटाने के दौरान एक चालक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क से पाइप हटाते समय हुआ हादसापुलिस के अनुसार न्...
Continue Reading

अटेली – गुजरवास में प्रतिभा सम्मान समारोह : निपुण परीक्षा में अव्वल छात्रों को गोल्ड मेडल

जितेंद्र सोलंकी
|
गुजरवास में निपुण परीक्षा में सफल छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित करते अतिथि।
गुजरवास में निपुण परीक्षा में सफल छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित करते अतिथि।
अटेली क्षेत्र के गांव गुजरवास में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निपुण परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: