गुहला ट्रक चोरी मामला खुलासा: शिकायतकर्ता ही निकला आरोपी, बीमा क्लेम के लिए रची साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिला ब्यूरो
|
कैथल

कैथल: बीमा क्लेम के लालच में रची ट्रक चोरी की झूठी कहानी, शिकायतकर्ता ही निकला आरोपी
कैथल: बीमा क्लेम के लालच में रची ट्रक चोरी की झूठी कहानी, शिकायतकर्ता ही निकला आरोपी

जिले के गुहला थाना क्षेत्र में दर्ज ट्रक चोरी के मामले का एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने खुलासा करते हुए चौंकाने वाला सच सामने लाया है। इस मामले में शिकायतकर्ता ही आरोपी निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 11 गुहला निवासी बलविन्द्र ने शिकायत दी थी कि उसका ट्रक नगर खेड़ा बाबा के सामने खड़ा था, जिसे 9 अप्रैल की रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद स्टाफ प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ में सामने आया कि ट्रक की कोई चोरी नहीं हुई थी। दरअसल शिकायतकर्ता बलविन्द्र ने खुद ही ट्रक को बेच दिया था और बीमा क्लेम लेने के लिए चोरी की झूठी कहानी बनाकर पुलिस में मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे पूछताछ के लिए न्यायालय से रिमांड लिया जाएगा, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“नारनौल पुलिस लाइन में सख्ती का संदेश: एसपी दीपक ने परेड का किया निरीक्षण, फिटनेस और गश्त पर दिया जोर”

GZN डेस्क
|
नारनौल पुलिस लाइन में परेड, एसपी दीपक ने फिटनेस और गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश
नारनौल पुलिस लाइन में परेड, एसपी दीपक ने फिटनेस और गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश
पुलिस लाइन नारनौल में सोमवार को आयोजित जनरल परेड के दौरान कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का स्पष्ट संदेश देखने को मिला। इस परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया द्वारा किया गया। इस मौके पर आईपीएस अधिकारी बैशाख बागी और डीएसपी भारत भूषण भी...
Continue Reading

“नारनौल में समाधान शिविर बना राहत का केंद्र: 82 शिकायतों का मौके पर निपटान” |

GZN डेस्क
|
नारनौल में समाधान शिविर में 82 शिकायतों का निपटान
नारनौल में समाधान शिविर में 82 शिकायतों का निपटान
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करने की दिशा में समाधान शिविर एक मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसेवा के इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ ...
Continue Reading

“नारनौल कॉलेज में विदेश प्रवास पर जागरूकता कार्यक्रम: छात्रों को दी सुरक्षित माइग्रेशन की जानकारी” |

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल कॉलेज में विदेश प्रवास पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नारनौल कॉलेज में विदेश प्रवास पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में ‘विदेश में जागरूक होकर जाओ’ विषय पर एक विशेष विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजवीर सिंह के दिशा-निर्देशों में आयोजित किया गया, जिसमें विद्य...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: