गोपाल गौशाला में गौ पूजन व सवामणि : बड़ी संख्या में पहुंचे गौ भक्त , विधि-विधान से हुआ आयोजन

सतीश कुमार शर्मा
|

रेवाड़ी रोड स्थित श्री गोपाल गौशाला में श्री गौ गोपाल प्रचार एवं असहाय सेवा संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में आचार्य बजरंग शास्त्री के सानिध्य में गौ पूजन व गौ सवामणि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी सदस्यों और गौ भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुरेन्द्र गोयल एवं रितु गोयल, कृष्ण गुप्ता एवं कुमुद गुप्ता, विनोद सोनी एवं रमा सोनी, रोहताश अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों द्वारा गणेश पूजन, नवग्रह पूजन एवं देवी-देवताओं के विधि-विधान से पूजन के साथ हुई। इसके बाद गौ माता की आरती कर सभी ने सामूहिक रूप से गौ पूजन किया।

इसके उपरांत गौओं के लिए हरी सब्जी, हरा चारा, खल, मेथी, गुड़, सरसों, तेल और नमक मिलाकर सवामणि तैयार की गई और गौओं को खिलाई गई।

संस्थान के प्रधान महेंद्र नुनिवाला ने कहा कि गाय के शरीर में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है और गौ सेवा करने से मनुष्य की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि गौ सेवा व दान-पुण्य से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

प्रदीप संघी ने कहा कि सभी मनुष्यों को जीवन में कोई न कोई पुण्य का कार्य अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी वेदों और शास्त्रों का सार परोपकार है तथा दूसरों को दुख देने से बड़ा कोई पाप नहीं है।

सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि गाय की सेवा करने से अनेक दोष दूर होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं सह सचिव सुमित अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गाय नहीं पाल सकता तो उसे प्रतिदिन गाय के लिए रोटी, अन्न या हरा चारा अवश्य निकालना चाहिए।

कोषाध्यक्ष विनोद सोनी ने बताया कि सवामणि के बाद गोपाल गौशाला को सहयोग राशि का चेक भी भेंट किया गया।

इस अवसर पर आचार्य बजरंग शास्त्री ने बताया कि वृंदावन धाम में श्री गुरु कृपा धाम का भव्य उद्घाटन 12 अप्रैल 2026 को होने जा रहा है। उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से इस आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रोहताश अग्रवाल, किशन वशिष्ठ, प्रदीप संघी, संजय गर्ग, तुलसी अग्रवाल, एडवोकेट राजकुमार चौधरी, वेदप्रकाश बंसल, जोगेंद्र अग्रवाल, विनोद सर्राफ, राकेश बंसल, सोमदेव शर्मा, सरिता जैन, गोमती बोहरा, जया अग्रवाल, राधा बंसल, निशा अग्रवाल, मोनिका शर्मा, मंजू शर्मा, रेखा संघी, लीलावती देवी, उन्नति शर्मा, पूर्वी शर्मा, लक्षिका शर्मा और देवांशी शर्मा सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल की कविता सैनी, जिनका चयन आयकर विभाग में अधीक्षक पद पर हुआ।
नारनौल की कविता सैनी, जिनका चयन आयकर विभाग में अधीक्षक पद पर हुआ।
नारनौल के मोहल्ला पीरागा की रहने वाली कविता सैनी ने बिना किसी कोचिंग के एसएससी सीजीएल जैसी कठिन परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन आयकर विभाग में अधीक्षक पद पर हुआ है, जो पूरे इलाके के लिए गर्व का विषय बन गया है। घर पर रहकर की तैया...
Continue Reading

फरीदाबाद | ओयो होटल में युवक की हत्या : चाकू मारकर वारदात, एक आरोपी गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
ओयो होटल हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी को ले जाती पुलिस टीम।
ओयो होटल हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी को ले जाती पुलिस टीम।
फरीदाबाद में ओयो होटल में युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। रेड लायन ओयो होटल में हुई वारदातपुलिस के अनुसार 10 अप्रैल की रात सचिन निवासी सूर्य वि...
Continue Reading

फरीदाबाद | शेयर मार्केट के नाम पर ठगी : 34.05 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
साइबर थाना एनआईटी की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।
साइबर थाना एनआईटी की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।
फरीदाबाद में साइबर अपराध का बड़ा मामला सामने आया है, जहां शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 34,05,000 रुपये की ठगी की गई। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेलपुलिस प्रवक्ता...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: