फरीदाबाद में फोन हैक कर 90 हजार की ठगी: दो आरोपी गिरफ्तार

Admin
|
फरीदाबाद : फोन हैक कर बैंक खाते से उड़े 90 हजार, दो गिरफ्तार
फरीदाबाद : फोन हैक कर बैंक खाते से उड़े 90 हजार, दो गिरफ्तार (Photo Source: GZNews.in)

फरीदाबाद, 27 मार्च। फरीदाबाद में फोन हैक कर बैंक खाते से 90 हजार रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी जितेश माली और रिंकू के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सैनिक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि वह इंस्टाग्राम पर सर्फिंग कर रहा था, जहां उसे एक टीवी व्यूअर ऐप का विज्ञापन लिंक मिला। लिंक पर क्लिक करते ही उसके फोन में एपीके फाइल डाउनलोड हो गई, जिससे फोन हैक हो गया और खाते से 90 हजार रुपये निकल गए।

जांच के दौरान सामने आया कि रिंकू सैनी खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता जितेश माली को इस्तेमाल के लिए दिया था। ठगी की राशि इसी खाते में आई थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साइबर सेल की बड़ी कामयाबी : 149 गुम मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए

Admin
|
फरीदाबाद पुलिस की साइबर सेल ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश कुमार मोहन के दिशा-निर्देश पर कार्य करते हुए साइबर सेल टीम ने तकनीकी सहायता के जरिए 149 मोबाइल फोन ढूंढ निका...
Continue Reading

गुरुग्राम में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग : आसमान तक फैला काला धुआं , सेक्टर 89 में हादसा, 5 दमकल गाड़ियां मौके पर; CNG स्टेशन को बचाने की कोशिश जारी

गुरुग्राम
|
हरियाणा के गुरुग्राम शहर में सेक्टर 89 स्थित एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा गोदाम काले धुएं के गुबार में घिर गया। आग की लपटें और धुआं आसमान तक फैलता नजर आया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौ...
Continue Reading

हरियाणा के CM नायब सैनी को धमकी, चंडीगढ़ के स्कूलों को बम और ग्रेनेड हमले की चेतावनी

पंचकूला
|
सोमवार सुबह ईमेल से मिली धमकी के बाद पुलिस, बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड अलर्ट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सोमवार सुबह चंडीगढ़ के कई स्कूलों को भेजे गए एक ईमेल में बम धमाके और ग्रेनेड हमले की च...
Continue Reading
Advertisement

Trending