फतेहाबाद मंडी में गेहूं खरीद का जायजा: सांसद सुभाष बराला ने व्यवस्थाओं को बताया सुचारू, अधिकारियों को दिए निर्देश

GZN डेस्क
|
फतेहाबाद

फतेहाबाद : गेहूं खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने अतिरिक्त अनाज मंडी पहुंचे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला
फतेहाबाद : गेहूं खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने अतिरिक्त अनाज मंडी पहुंचे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला

हरियाणा के फतेहाबाद जिले की अतिरिक्त अनाज मंडी टोहाना में सोमवार को राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने गेहूं खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में किसानों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और खरीद व्यवस्था को पारदर्शी व सुचारू बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई नई व्यवस्थाएं—जैसे फोटोग्राफी, किसानों का सत्यापन, ऑनलाइन पोर्टल और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन—पूरी तरह से सुचारू रूप से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि किसान, व्यापारी, मजदूर और एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही।

सांसद सुभाष बराला ने मंडी में मौजूद किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं। उन्होंने एक किसान का उदाहरण देते हुए बताया कि किसान खरीद प्रक्रिया और प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से संतुष्ट है। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण खरीद कार्य में भी तेजी आई है।

पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सांसद ने बताया कि मंडी में पानी की कमी न हो, इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर पानी के टैंकर लगाए गए हैं और जल्द ही स्थायी समाधान के लिए वाटर कूलर भी स्थापित किए जाएंगे।

मंडी में कार्यरत मजदूरों से बातचीत के दौरान भी संतोषजनक प्रतिक्रिया सामने आई। मजदूरों ने बताया कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित की गई हैं।

दौरे के अंत में सांसद ने संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देश देते हुए कहा कि किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और मंडी में सभी व्यवस्थाएं बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराई जाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल I सामूहिक विवाह की अनोखी पहल : 30 अप्रैल को 5 कन्याओं की शादी, रोटरी क्लब का बड़ा कदम

हरीसिंह
|
नारनौल में रोटरी क्लब कराएगा 5 कन्याओं का सामूहिक विवाह
नारनौल में रोटरी क्लब कराएगा 5 कन्याओं का सामूहिक विवाह
हरियाणा के नारनौल में समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है, जहां रोटरी क्लब  द्वारा 30 अप्रैल को राधा कृष्ण गार्डन में 5 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटी के...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ I ‘डिग्री फैक्ट्री’ का खेल: JBT-BEd कॉलेजों में सेटिंग-सिंडिकेट का राज, बिना क्लास बने रहे शिक्षक

रामचन्द्र सैनी
|
महेंद्रगढ़ में BEd-JBT कॉलेज बने डिग्री फैक्ट्री
महेंद्रगढ़ में BEd-JBT कॉलेज बने डिग्री फैक्ट्री
महेंद्रगढ़ जिले में जेबीटी और बीएड के अधिकांश कॉलेज अब शिक्षा के मंदिर नहीं, बल्कि “डिग्री की फैक्ट्रियां” बनते जा रहे हैं। यहां शिक्षा नहीं, बल्कि सेटिंग और सिंडिकेट का खेल चल रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि बिना नियमित कक्षाओं में आए ही सैकड़ों छात...
Continue Reading

नांगल चौधरी I 29 सितंबर की सभा बना सियासी टर्निंग प्वाइंट : नांगल चौधरी से तारापुर तक एक ही संदेश , “बड़ा आदमी बनाएंगे”, सम्राट चौधरी CM बने

हरविन्द्र यादव
|
नांगल चौधरी 2024 रैली में अमित शाह का भाषण
नांगल चौधरी 2024 रैली में अमित शाह का भाषण
हरियाणा के नांगल चौधरी में 29 सितंबर 2024 को आयोजित विशाल जनसभा आज दक्षिण हरियाणा की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ के रूप में देखी जा रही है। इस सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से पूर्व सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव के लिए स्पष्ट शब्दों में ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: