ज़िला
दो IAS अधिकारियों पर गिरी गाज : सस्पेंड, करोड़ों के बैंक फ्रॉड से जुड़ाव की आशंका
सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो वरिष्ठ अफसरों पर सस्पेंशन आदेश जारी, मामले में जांच के संकेत
हरियाणा में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आर के सिंह और प्रदीप कुमार के खिलाफ सस्पेंशन आदेश जारी किए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर यह कार्रवाई करोड़ों रुपये के बैंक फ्रॉड से जुड़े संभावित संबंधों को लेकर मानी जा रही है, हालांकि आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

सूत्रों के अनुसार, मामले में वित्तीय अनियमितताओं और बैंक लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच चल रही है, जिसमें इन दोनों अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठे हैं। इसी आधार पर सरकार ने तत्काल प्रभाव से दोनों को सस्पेंड करने का निर्णय लिया है।
सरकारी स्तर पर जारी आदेशों के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जांच एजेंसियां इस पूरे प्रकरण में और गहराई से पड़ताल करेंगी और अन्य जुड़े पहलुओं को भी खंगाला जा सकता है।
सरकार की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं अधिकारियों की भूमिका और पूरे मामले की सच्चाई अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा7 days agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा7 days agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा7 days agoहरियाणा में 24 IPS-5HPS के ट्रांसफर: महेंद्रगढ़ के नए SP होंगे दीपक जेवरिया ,पूजा वशिष्ठ का तबादला
-
नारनौल4 days agoनारनौल के मोहनपुर गांव में एक ही रात में दो वारदात : कैंपर गाड़ी में तोड़फोड़ , युवक पर जानलेवा हमला
-
हरियाणा2 weeks agoगुरुग्राम से चुनाव लड़ें CM – नरबीर के बयान पर सियासी संग्राम : अहीरवाल की राजनीति फिर केंद्र में
-
हरियाणा1 week agoनवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद