4 अप्रैल को जींद में सीएम की रैली: विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी

|
|
जींद : मुख्यमंत्री 4 अप्रैल काे सफीदों को देंगे करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात
जींद : मुख्यमंत्री 4 अप्रैल काे सफीदों को देंगे करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात (Photo Source: GZNews.in)

जींद, 27 मार्च। सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी 4 अप्रैल को जींद में रैली करेंगे, जिसमें क्षेत्र के लिए कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि रैली को लेकर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने गांव बेरीखेड़ा, बूढ़ाखेड़ा, छापर, सिंहपुरा, बहादरपुर, रत्ताखेड़ा सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को रैली के महत्व के बारे में जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

विधायक ने कहा कि सरकार विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और सफीदों क्षेत्र में सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने इस रैली को क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

इस दौरान पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, सुरेश कौशिक, जितेंद्र रोड, सक्षम भाटिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल में रामबास फायरिंग केस : पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी | एक और आरोपी गिरफ्तार

GZN डेस्क
|
नारनौल में गांव रामबास में हुई फायरिंग, मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक दीपक के दिशा-निर्देशों पर थाना सदर नारनौल की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरानी निवासी...
Continue Reading

नारनौल में खेती की नई क्रांति : पटीकरा बना प्राकृतिक खेती का मॉडल | जहर मुक्त खेती से बढ़ी किसानों की आमदनी

अमित यादव
|
जहर मुक्त खेती का मॉडल
जहर मुक्त खेती का मॉडल
नारनौल के पास पटीकरा गांव में किसानों ने केमिकल खेती छोड़ प्राकृतिक खेती अपनाकर नई मिसाल पेश की है। यह मॉडल अब किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद साबित हो रहा है। नारनौल के समीप स्थित पटीकरा गांव आज खेती के क्षे...
Continue Reading

फतेहाबाद में खरीद पर सख्ती : डीसी ने 9 बजे तक मंडी पहुंचने के दिए आदेश | जाम और लिफ्टिंग में लापरवाही पर चेतावनी

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद में खरीद व्यवस्था को लेकर बैठक लेते डीसी डॉ. विवेक भारती
फतेहाबाद में खरीद व्यवस्था को लेकर बैठक लेते डीसी डॉ. विवेक भारती
फतेहाबाद में फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती ने सख्ती दिखाई है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 9 बजे तक मंडियों और खरीद केंद्रों पर अनिवार्य रूप से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। फतेहाबा...
Continue Reading
Advertisement

Trending