अंबेडकर जयंती पर हर बूथ पर होंगे कार्यक्रम : भाजपा की बैठक में बनी रणनीति जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी बोले—डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और सामाजिक समरसता का प्रतीक

|
|

गुरुग्राम में आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर भाजपा ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा गुरुग्राम जिला कार्यालय गुरुकमल में जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक बूथ पर अंबेडकर जयंती पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाई जाएगी। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है और उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक पहुंचकर जयंती कार्यक्रम को सफल बनाएं और आमजन को उनके विचारों से अवगत कराएं।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा या चित्र पर माल्यार्पण, संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर, जिला उपाध्यक्ष जयवीर यादव, कुलदीप यादव, रामबीर भाटी, पूनम भटनागर, अलीशा तोमर, हितेश भारद्वाज, जिला सचिव गंगा सिंह नेगी, मीडिया सह प्रभारी वरुण चौहान, पीयूष सैनी, राजन चौहान, कार्यालय प्रभारी यादराम जोया सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी के कोच पहुंचे क्रिकेट अकादमी : खिलाड़ियों को सिखाए जीत के गुर

जिला ब्यूरो
|
सेक्टर-95 की आर एस क्रिकेट अकादमी में विशेष सत्र, खिलाड़ियों को तकनीक, अनुशासन और मैच प्रेशर से निपटने का प्रशिक्षण गुरुग्राम में 15 वर्षीय उभरते क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के कोच संजय कुमार (एनसीए लेवल-2 प्रमाणित, बीसीसीआई) सेक्टर-95 स्थित आर ए...
Continue Reading
Advertisement

Trending