नेपाल में तेल महंगा : एक महीने में चौथी बढ़ोतरी | जनता पर बढ़ा आर्थिक बोझ

एजेंसी
|
दिल्ली

एक महीने में चौथी बढ़ोतरी
एक महीने में चौथी बढ़ोतरी

नेपाल में एक महीने के भीतर चौथी बार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ते घाटे का हवाला देते हुए नेपाल आयल निगम ने नए रेट लागू कर दिए हैं, जिससे आम जनता पर सीधा असर पड़ा है

 

काठमांडू में नेपाल आयल निगम के निदेशक मंडल के फैसले के बाद नई दरें शुक्रवार से लागू कर दी गई हैं। पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, एलपीजी गैस और विमान ईंधन—सभी के दाम बढ़ाए गए हैं। संशोधित दरों के अनुसार पेट्रोल में 17 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल और केरोसिन में 25-25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

नई कीमतों के मुताबिक अब नेपाल में पेट्रोल 219 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल और केरोसिन 207 रुपये प्रति लीटर बिक रहे हैं। एलपीजी सिलेंडर की कीमत 100 रुपये बढ़कर 2,010 रुपये हो गई है। घरेलू विमान ईंधन भी 6 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 257 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सीमा शुल्क और अवसंरचना विकास कर में 50 प्रतिशत की कटौती के बावजूद लगातार घाटा बढ़ रहा है, जिसके चलते कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया था। निगम के अनुसार ताजा बढ़ोतरी के बाद भी हर पखवाड़े करीब 7.81 अरब रुपये का घाटा होने का अनुमान है।

पिछले एक महीने में यह चौथी बार है जब नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल आपूर्ति प्रभावित होने और विशेष रूप से ईरान-अमेरिका तनाव के कारण आयात महंगा हुआ है, जिससे कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।

सरकार द्वारा टैक्स में 50 प्रतिशत तक कटौती करने के बावजूद आम जनता को कोई राहत नहीं मिल पाई है। लगातार बढ़ती कीमतों से परिवहन, रसोई गैस और रोजमर्रा के खर्चों पर सीधा असर पड़ रहा है, जिससे महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 साल बाद रामपाल जेल से रिहा : हाईकोर्ट से जमानत के बाद कड़ी सुरक्षा में निकला काफिला

हरविन्द्र यादव
|
हिसार सेंट्रल जेल-2 से रिहा होकर काफिले के साथ निकलता रामपाल।
हिसार सेंट्रल जेल-2 से रिहा होकर काफिले के साथ निकलता रामपाल।
सतलोक आश्रम प्रकरण में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को करीब 11 साल 4 महीने 24 दिन बाद हिसार की सेंट्रल जेल-2 से रिहा कर दिया गया। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के दो दिन बाद शुक्रवार को उसकी रिहाई हुई। हाईकोर्ट से जमानत के बाद खुला रास्...
Continue Reading

नेपाल में तीर्थयात्रियों की गाड़ी हादसे का शिकार : मुक्तिनाथ से लौट रहे भारतीय घायल | 6 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती

एजेंसी
|
तीर्थयात्रियों की गाड़ी हादसे का शिकार
तीर्थयात्रियों की गाड़ी हादसे का शिकार
नेपाल में मुक्तिनाथ धाम से लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों की माइक्रोबस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 6 यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में पोखरा रेफर किया गया है। नेपाल के म्याग्दी जिले के बेनी नगरपालिका स्थित जलेश्वर क्षेत्र में यह...
Continue Reading

हरियाणा-एनसीआर में बदला मौसम : दिन में हल्की गर्मी, रात में ठंड बढ़ी | 15 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी के संकेत

ग्राउंड रिपोर्ट
|
हरियाणा-एनसीआर में बदला मौसम
हरियाणा-एनसीआर में बदला मौसम
हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम एक बार फिर शुष्क और साफ हो गया है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और तेजी आ सकती है। हरियाणा, एनसीआर और दि...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: