युवक की गला रेतकर हत्या : अररिया में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी, मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप

GZN डेस्क
|
दिल्ली
|

बिहार के अररिया जिले में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक मो. नवी हुसैन की बीच सड़क गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर-2 के पास हुई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। आरोप है कि रवि चौहान ने मामूली विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच पिकअप वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोपित रवि ने पहले चाकू से हमला किया और फिर सड़क पर ही युवक का गला रेत दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को वारदात को अंजाम देते देखा जा सकता है। वारदात के बाद आरोपी करीब 5 मिनट तक हाथ में चाकू लिए मौके पर खड़ा रहा, जिससे लोग भयभीत होकर दूर हट गए।

घटना के बाद इलाके में गुस्सा भड़क गया और भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को भीड़ से छुड़ाया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ की। कई दुकानों को बंद करा दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी के साथ पहले कोई बड़ा विवाद नहीं था, लेकिन छोटी कहासुनी ने इतना बड़ा रूप ले लिया। परिवार ने न्याय की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ट्रेडिंग के नाम पर 91 लाख की ठगी, साइबर टीम का बड़ा एक्शन : आरोपी गिरफ्तार फेसबुक-व्हाट्सएप के जरिए जाल बिछाकर लाखों की ठगी

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद में ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर 91,50,000 रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना NIT पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज के रूप में हुई है, जिसे दिल्ली से काबू किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी इ...
Continue Reading

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ : लाखों की ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार इंश्योरेंस के नाम पर ठगी

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना बल्लभगढ़ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के तिलक नगर में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये की ठ...
Continue Reading

बेटी के जन्म पर पूरे गांव में जश्न : दूसरी पौती पर कुआं पूजन कर दी मिसाल , दो बेटियों के बाद परिवार ने लिया बड़ा संकल्प

रामपाल फ़ौजी
|
नांगल चौधरी क्षेत्र के धोलेड़ा गांव से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां आज भी समाज में बेटे-बेटी के बीच फर्क की सोच के बीच एक परिवार ने अनोखी मिसाल पेश की। गांव के सत्यवीर सिंह और उनकी पत्नी विनोद देवी ने अपनी दूसरी पौती के जन्म पर पूरे गांव म...
Continue Reading
Advertisement

Trending