जैविक खेती से बदल रही तस्वीर : एक एकड़ में सब्जी से लाख तक कमाई : बिहाली के किसान बने मिसाल : रसायन मुक्त खेती की बढ़ी मांग

जितेंद्र सोलंकी
|
बिहाली गांव में जैविक खेती करते किसान जितेंद्र राठौड़
बिहाली गांव में जैविक खेती करते किसान जितेंद्र राठौड़ (Photo Source: GZNews.in)

पर्यावरण प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव और जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच क्षेत्र के किसानों का रुझान अब तेजी से जैविक खेती की ओर बढ़ रहा है। पारंपरिक खेती के मुकाबले जैविक तरीके से उगाई गई सब्जियां न केवल किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही हैं, बल्कि उन्हें बेहतर आमदनी भी दिला रही हैं।

इसी दिशा में गांव बिहाली निवासी जितेंद्र राठौड़ एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आए हैं। उन्होंने पिछले दो-तीन वर्षों से अपनी एक एकड़ भूमि पर जैविक तरीके से विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती शुरू की है।

उनकी खेती में हरी मिर्च, बैंगन, टमाटर, घीया, मूली और धनिया जैसी सब्जियों की अच्छी पैदावार हो रही है। किसान का कहना है कि इस जैविक खेती से उन्हें हर वर्ष करीब 80 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का मुनाफा हो रहा है।

जितेंद्र राठौड़ बताते हैं कि पारंपरिक खेती में जहां लागत अधिक और आमदनी कम होती है, वहीं जैविक सब्जी उत्पादन में रोजाना ताजी सब्जियों को तोड़कर मंडी में बेचने से नियमित आय होती है। इससे उनके दैनिक खर्च आसानी से पूरे हो जाते हैं और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।

उन्होंने बताया कि उनकी खेती पूरी तरह देशी खाद पर आधारित है और इसमें किसी प्रकार के रासायनिक उर्वरक या केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता। इसी कारण उनकी सब्जियों की गुणवत्ता और स्वाद बाजार में अलग पहचान बना रहे हैं।

किसान का मानना है कि जैविक खेती न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित है। बढ़ती मांग के चलते इस क्षेत्र में किसानों के लिए नए अवसर भी बन रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली में छात्राओं को SSB इंटरव्यू के लिए किया प्रेरित : मेजर जनरल अरविंद यादव का मार्गदर्शन , कम्युनिकेशन और आत्मविश्वास पर जोर

Admin
|
राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली मंडी में छात्राओं को सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने हेतु एक विशेष मोटिवेशनल टॉक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मेजर जनरल अरविंद यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा...
Continue Reading

अटेली में मोटिवेशनल टॉक कल : मेजर जनरल अरविंद यादव देंगे मार्गदर्शन , युवाओं को अनुशासन व लक्ष्य का संदेश

अटेली
|
क्षेत्र के युवाओं और छात्राओं के लिए 4 अप्रैल को एक विशेष मोटिवेशनल टॉक का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में सुबह 11:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मेजर जनरल (डॉ.) अरविंद यादव शिरकत करेंगे, ...
Continue Reading

अटेली मंडी में खरीद को लेकर चेयरमैन का बयान : दिनेश जेलदार बोले व्यवस्थाएं पूरी , MSP पर खरीद के लिए एजेंसियां तैयार

अटेली
|
अटेली अनाज मंडी में सरसों और गेहूं की आवक शुरू होने के बीच मार्केट कमेटी के चेयरमैन दिनेश जेलदार ने कहा है कि मंडी में सरकारी खरीद के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और एजेंसियां पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मं...
Continue Reading
Advertisement

Trending