मंडी अटेली में कच्चे रास्ते की समस्या : राता-कालवाड़ी मार्ग की हालत खराब : ग्रामीणों ने पक्का करने की उठाई मांग : मंत्री को दिया गया ज्ञापन

अटेली
|

क्षेत्र के गांव राता से कालवाड़ी को जाने वाले कच्चे रास्ते की खराब हालत से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस मार्ग को पक्का करवाने की मांग उठाई है।

ग्रामीण साधु राम यादव, शादी राम यादव, महावीर सिंह, फूल सिंह, दयाराम, मुकेश कुमार, हरीश कुमार, राजेश कुमार, अशोक कुमार, रामपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, जगमाल सिंह, रविंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि रास्ता उबड़-खाबड़ होने के कारण वाहनों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है।

उन्होंने बताया कि यह मार्ग खेतों तक पहुंचने का मुख्य रास्ता है, जिससे ग्रामीणों को मजबूरी में इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। खराब स्थिति के कारण कई बार लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ता है, जिससे समय और श्रम दोनों की हानि होती है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की ओर अब तक कोई ठोस ध्यान नहीं दिया गया है, जबकि यह मार्ग दोनों गांवों के किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

गांव राता के सरपंच बेदू राता ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित कर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि मंत्री ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली में छात्राओं को SSB इंटरव्यू के लिए किया प्रेरित : मेजर जनरल अरविंद यादव का मार्गदर्शन , कम्युनिकेशन और आत्मविश्वास पर जोर

Admin
|
राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली मंडी में छात्राओं को सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने हेतु एक विशेष मोटिवेशनल टॉक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मेजर जनरल अरविंद यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा...
Continue Reading

जैविक खेती से बदल रही तस्वीर : एक एकड़ में सब्जी से लाख तक कमाई : बिहाली के किसान बने मिसाल : रसायन मुक्त खेती की बढ़ी मांग

जितेंद्र सोलंकी
|
बिहाली गांव में जैविक खेती करते किसान जितेंद्र राठौड़
बिहाली गांव में जैविक खेती करते किसान जितेंद्र राठौड़
पर्यावरण प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव और जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच क्षेत्र के किसानों का रुझान अब तेजी से जैविक खेती की ओर बढ़ रहा है। पारंपरिक खेती के मुकाबले जैविक तरीके से उगाई गई सब्जियां न केवल किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही हैं, बल्कि...
Continue Reading

अटेली में मोटिवेशनल टॉक कल : मेजर जनरल अरविंद यादव देंगे मार्गदर्शन , युवाओं को अनुशासन व लक्ष्य का संदेश

अटेली
|
क्षेत्र के युवाओं और छात्राओं के लिए 4 अप्रैल को एक विशेष मोटिवेशनल टॉक का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में सुबह 11:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मेजर जनरल (डॉ.) अरविंद यादव शिरकत करेंगे, ...
Continue Reading
Advertisement

Trending